आत्मविश्वास से बढ़ती है बौद्धिक क्षमता - रामबालकदासजी

आत्मविश्वास से बढ़ती है बौद्धिक क्षमता - रामबालकदासजी

किसी भी कार्य को करने में आत्मविश्वास ऊर्जा प्रदान करता है जिससे उस कार्य की सफलता की संभावना बढ़ जाती है। आत्मविश्वास से असफलता से संघर्ष करने की क्षमता मिलती है साथ ही नकारात्मकता भी दूर होती है।


      पाटेश्वरधाम के आनलाईन सतसंग में पुरूषोत्तम अग्रवाल की जिज्ञासा का समाधान करते हुये बाबा रामबालकदासजी ने कहा कि प्रत्येक काम सकारात्मक सोच के साथ प्रारंभ करना चाहिये। यदि कार्य कठिन है तो भी सकारात्मक सोच के साथ उसे अंजाम तक पहुॅचाने का भरपूर प्रयास करना चाहिये। चुनौती को स्वीकार करने वाले ही सफलता की सीढ़ी पर आगे बढ़ पाते हैं। समय, काल, परिस्थिति, ज्ञान, संघर्ष से आत्मविश्वास सुदृढ़ होता है। व्यक्ति में व्याप्त गुणों के आधार पर भी आत्मविश्वास जागृत होता है। हमारा आत्मविश्वास ही भगवान, पुरातन मान्यताओं, इतिहास को मानने के लिये प्रेरित करता है। व्यक्ति का आत्मविश्वास उसे सफलता के पायदान की ओर ले जाता है।

         

रिपोर्ट//नरेन्द्र विश्वकर्मा