मंडल अध्यक्ष दुष्यंत सोनवानी के द्वारा मुझे गुमराह में रखकर महामंत्री पद से मुझे बाहर कर सतनामी समाज का अपमान किया है

मंडल अध्यक्ष दुष्यंत सोनवानी के द्वारा मुझे गुमराह में रखकर महामंत्री पद से मुझे बाहर कर सतनामी समाज का अपमान किया है
मंडल अध्यक्ष दुष्यंत सोनवानी के द्वारा मुझे गुमराह में रखकर महामंत्री पद से मुझे बाहर कर सतनामी समाज का अपमान किया है

मंडल अध्यक्ष दुष्यंत सोनवानी के द्वारा मुझे गुमराह में रखकर महामंत्री पद से मुझे बाहर कर सतनामी समाज का अपमान किया है 

बालोद//जिले के गुण्डरदेही भाजपा मंडल के पूर्व महामंत्री सेवक महिपाल ,नगर सतनामी समाज के अध्यक्ष सी एल बंजारे ,पार्षद संतोषी साहू ,पार्षद संतोष नेताम , किसान मोर्चा के मंडल महामंत्री एवं पूर्व पार्षद मोहित सिन्हा, धर्मेंद्र साहू, सहित लगभग 40 के संख्या में लोग सतनामी समाज के कार्यकर्ता एवं भाजपा के कार्यकर्ता ने शनिवार को रायपुर पहुचकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु साय, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, संगठन मंत्री पवन साय से शिकायत किया हैं। सेवक राम महिपाल ने कहा कि जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार एवं पूर्व जिला अध्यक्ष लेख राम साहू एवं मंडल अध्यक्ष दुष्यंत सोनवानी के द्वारा मुझे गुमराह में रखकर महामंत्री पद से मुझे बाहर कर सतनामी समाज का अपमान किया है। 

पूरा मामला अविश्वास प्रस्ताव को लेकर 

सेवक महिपाल ने बताया कि नगर पंचायत गुंडरदेही के अध्यक्ष रानू हेमंत सोनकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने भाजपा के नाराज पार्षदों मे मंडल के उपाध्यक्ष एवं पार्षद हरीश निषाद, किसान मोर्चा के अध्यक्ष एवं पार्षद टीकाराम निषाद ,जिला किसान मोर्चा के मंत्री एवं पार्षद विजय सोनकर ,वार्ड नंबर 3 के पार्षद संतोष नेताम, वार्ड नंबर 8 के पार्षद संतोषी साहू वार्ड नंबर 14 के पार्षद कुलेश्वरी महिपाल इन सभी पार्षदों ने हस्ताक्षर किया है तो मेरा क्या गुनाह है जिसमें मुझे महामंत्री पद से हटाया गया। मैने नाराज पार्षदों की बात को संगठन को पहले अवगत कराया था। तब नाराज पार्षदों ने मंडल अध्यक्ष दुष्यंत कुमार सोनवानी को लिखित में अध्यक्ष हो हटाने आवेदन पेश किया। उसके बाद जिला अध्यक्ष को लिखित में शिकायत व जानकारी दिया गया। प्रदेश भाजपा के महामंत्री पवन साय को भी इसका शिकायत प्रस्तुत किया गया। उसके बाद प्रदेश अध्यक्ष रायपुर मुख्यालय में नहीं मिलने के कारण उन्हें प्रदेश भाजपा कार्यालय में शिकायत पत्र देकर आए। 

पूर्व महामंत्री ने पैसा लेन देन का लगाया आरोप। 

उन्हीने बताया की अविश्वास प्रस्ताव के हस्ताक्षर सत्यापन के पहले पार्षदों के साथ पूर्व जिला अध्यक्ष लेख राम साहू का बैठक हुआ। बैठक में सभी पार्षद लोग नगर पंचायत अध्यक्ष के अविश्वास प्रस्ताव से कुर्सी से हटाने की सहमति बनी। तब पूर्व जिला अध्यक्ष लेखराम साहू ने नगर पंचायत अध्यक्ष रानू हेमंत सोनकर को इस्तीफा दिलवाने के एवज में 2 पार्षद एवं दो भाजपा के कार्यकर्ताओं के समक्ष पूर्व मंडल के महामंत्री सेवक महिपाल से 25 हजार नगद राशि लिया है। 

उसके बाद से नगर पंचायत के अध्यक्ष के पति एवं पूर्व जिला अध्यक्ष कुछ पार्षदों को लेकर घूमने चले गए। उसके बाद कुछ पार्षदों को छोड़ दिया गया और कहा कि आप लोग घर में रहो इतने में हम संतुष्ट हो गए अपने आप में अपमानित महसूस हो रहा था।

पूर्व जिला अध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष के कहने पर ही अविश्वास प्रस्ताव आया था। उसी समय मुझे कारण बताओ नोटिस जिला भाजपा अध्यक्ष के द्वारा दिया गया। जिसका मैं 12 घंटा के अंदर जवाब भी दे दिया। 3 महीने बाद अचानक से महामंत्री के हाथों में जिला भाजपा अध्यक्ष के लेटर पैड से मुझे महामंत्री पद से हटाने का रात को 8 बजे सूचना मिला।

सेवक महिपाल ने कहा की मैं 25 साल से अनुसूचित जाति मोर्चा से लेकर पार्टी संगठन में काम कर रहा हूं। मुझे महामंत्री पद से हटाने में सतनामी समाज के भारतीय जनता पार्टी से जुड़े कार्यकर्ता व समाज भारतीय जनता पार्टी के प्रति नाराज हैं एवं जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार पूर्व जिला अध्यक्ष लेख राम साहू, मंडल अध्यक्ष दुष्यंत कुमार सोनवानी की एकला चलो अभियान एवं कार्यकर्ताओं के अपमान करते हुए पूर्व जिला कोषाध्यक्ष मोहन जैन के पुत्र सौरभ चोपड़ा को महामंत्री पद पर नियुक्त किया गया है। जबकि मंडल में किसी भी कार्यकारिणी सदस्य व बैठक बुलाकर पूछना भी उचित नहीं समझा। इस तरह के मंडल अध्यक्ष पूर्व जिला अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष की मनमानी भारतीय जनता पार्टी गुंडरदेही व बालोद जिला में देखने को मिल रहा है। इसके पुर्व भी मंडल गुंडरदेही के कोषाध्यक्ष को हटा करके सौरभ चोपड़ा को बनाने का प्रयास किया गया था। 

समाचार,विज्ञापन व सुझाव के लिए

 [email protected]


संपर्क

मो:

7089094826

9302694826

क्रमशः अगला खबर के लिए डाउनलोड करें गुगल एप

 https://play.google.com/store/apps/details?id=com.cg.newsplus