द्रोपति मुर्मू को प्रत्याशी बनाया है जिसके बाद पूरे देश में हर्ष व्याप्त है और विशेष रूप से जनजाति वर्ग इसे देश का गौरव बता रहे हैं जानिए खबर में

द्रोपति मुर्मू को प्रत्याशी बनाया है जिसके बाद पूरे देश में हर्ष व्याप्त है और विशेष रूप से जनजाति वर्ग इसे देश का गौरव बता रहे हैं जानिए खबर में
द्रोपति मुर्मू को प्रत्याशी बनाया है जिसके बाद पूरे देश में हर्ष व्याप्त है और विशेष रूप से जनजाति वर्ग इसे देश का गौरव बता रहे हैं जानिए खबर में

द्रोपति मुर्मू को प्रत्याशी बनाया है जिसके बाद पूरे देश में हर्ष व्याप्त है और विशेष रूप से जनजाति वर्ग इसे देश का गौरव बता रहे हैं जानिए खबर में 

बालोद//देश की एनडीए सरकार ने राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में जनजाति वर्ग से द्रोपति मुर्मू को प्रत्याशी बनाया है जिसके बाद पूरे देश में हर्ष व्याप्त है और विशेष रूप से जनजाति वर्ग इसे देश का गौरव बता रहे हैं उक्त बातें छग जनजाति समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र माहला ने गुरुवार को जिला भाजपा कार्यलय में आयोजित प्रेसवार्ता में कही। उन्होंने कहा कि यह बड़े ही गर्व की बात है कि दशकों से उपेक्षित जनजातीय वर्ग को गौरव दिलाने का कार्य भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किया है इसका हम स्वागत करते हैं। 

समाज के लिए गौरव 

छत्तीसगढ़ जनजाति समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र माहला ने कहा कि एनडीए द्वारा द्रोपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित करना समाज के लिए गौरव की बात है। उन्होंने प्रेस वार्ता लेकर कहा कि इस निर्णय का आदिवासी समाज स्वागत करता है। भाजपा ने जनजातियों की सुध लेकर उनका समर्थन हासिल किया है। 

ऐतिहासिक है यह निर्णय 

जिला पंचायत सदस्य होरीलाल रावटे ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव काल में पहली बार किसी जनजाति को राष्ट्रपति बनाने की दिशा में एनडीए गठबंधन द्वारा लिया गया यह निर्णय ऐतिहासिक है। अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष विक्रम ध्रुव ने कहा कि देश की जनजातियों को वर्षों से उपेक्षा का शिकार होना पड़ा है। लेकिन देश के एक ऐसे बड़े जनजातीय समाज की महिला को देश के सर्वोच्च पद पर बैठाने की पहल पहली बार एनडीए सरकार ने की है, जो अनुकरणीय है। 

जलेंगे दिए 

जनजाति वर्ग के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र माहला ने कहा कि यहां पर जब हम द्रोपति मुर्मू राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगी तो पूरे देश में जनजातीय गौरव का एक नया इतिहास लिखा जाएगा और जनजाति वर्ग सहित हर वर्ग उस दिन अपने घरों में दिए जलाएंगे पटाखे छोड़ेंगे नांगड़ा बजाएंगे और एक दूसरे को मिठाई भी खिलाएंगे। 

करोड़ों लोगों का सपना हुआ पूरा 

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार ने कहा कि देश के करोड़ों जनजाति वर्ग के लोग दशकों से उम्मीद भरी निगाहों से सत्ताधारी पार्टियों की ओर देखते रहे परंतु भारतीय जनता पार्टी ऐसी पहली सरकार है जिन्होंने एक महिला और वह भी जनजाति वर्ग की महिला उन्हें देश के सर्वोच्च स्थान पर बैठाने का यह कदम उठाया है जिसके लिए भारतीय जनता पार्टी उनके समर्थन में सदैव तत्पर है। 

विधायकों से ले रहे समर्थन 

भारतीय जनता पार्टी द्वारा बालोद जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र संजरी बालोद गुंडरदेही एवं डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र के विधायकों से समर्थन ले रहे हैं आज संजरी बालोद विधानसभा की विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा से मिलने भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे हुए थे जहां पर उन्होंने समर्थन मांगा जिसके बाद गुंडरदेही विधानसभा के विधायक कुंवर सिंह निषाद से एवं प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया से भी राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रोपति मुर्मू के समर्थन में मतदान करते समर्थन मांगा जाएगा इस दौरान प्रमुख रुप से नगर पंचायत चिखला कसा की अध्यक्ष भीखी मसिया पालक ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे। 

समाचार,विज्ञापन व सुझाव के लिए

[email protected]
 

संपर्क

मो:

7067327173

7089094826

9302694826

क्रमशः अगला खबर के लिए डाउनलोड करें गुगल एप

 https://play.google.com/store/apps/details?id=com.cg.newsplus