रायपुर : मुख्यमंत्री बघेल ने छत्तीसगढ़ की पहली महिला लेफ्टिनेंट बनने पर सुश्री वंशिका पांडे को दी बधाई

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारतीय थल सेना में छत्तीसगढ़ की पहली महिला लेफ्टिनेंट बनने पर सुश्री वंशिका पांडे को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया ने भी सुश्री वंशिका पांडे को बधाई और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है। 

उन्होंने कहा है कि वंशिका बिटिया ने अपने माता-पिता सहित पूरे प्रदेश का मान बढ़ाया है। उनकी यह सफलता प्रदेश की लाखों युवतियों के लिए प्रेरणास्त्रोत बनेगी। उल्लेखनीय है कि प्रदेश के राजनांदगांव में पली-बढ़ी वंशिका पांडे को विगत 30 जुलाई को चेन्नई स्थित प्रशिक्षण अकादमी की पासिंग आउट परेड में लेफ्टिनेंट की पदवी से विभूषित किया गया है। 

यह बहुत सम्मान की बात है पूरे प्रदेश के लिए की कोई बेटी इस राज्य की इस तरह से बड़ी मुकाम हासिल कर रही है।इससे पहले प्रदेश की बेटियों ने यूपीएससी परीक्षा पास कर प्रदेश का मान बढ़ाया वही दूसरी ओर खेल के क्षेत्र बैडमिंटन में बर्मिंघम में हो रहे कॉमनवेल्थ गेम 2022 में पूरे देश का नेतृत्व किया ।यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। इसी तरह की और बड़ी बड़ी उपलब्धियां हमारे प्रदेश के नौजवान प्राप्त करते रहे और देश और प्रदेश का मान विश्व में बढ़ाते रहे।

समाचार,विज्ञापन व सुझाव के लिए

 [email protected]

संपर्क

 मो:

7089094826

9302694826

क्रमशः अगला खबर के लिए डाउनलोड करें गुगल एप

 https://play.google.com/store/apps/details?id=com.cg.newsplus