सर्व यादव समाज ने महेंद्र बंसोड़  की गिरफ्तारी की मांग की

सर्व यादव समाज ने महेंद्र बंसोड़  की गिरफ्तारी की मांग की
सर्व यादव समाज ने महेंद्र बंसोड़  की गिरफ्तारी की मांग की

सर्व यादव समाज ने महेंद्र बंसोड़  की गिरफ्तारी की मांग की

 

रिपोर्ट

राधेश्याम साहू 

राजनांदगांव// जिला सर्व यादव समाज ने सोशल मीडिया पर भगवान श्री कृष्ण के संबंध में अपत्तिजनक पोस्ट शेयर करने वाले प्रधान आरक्षक महेंद्र बंसोड़ के निलंबन से संतुष्ट नहीं हैं और उसे गिरफ्तार करने की मांग की है। रविवार को जिला सर्व यादव समाज के पदाधिकारियों ने सिटी कोतवाली थाने में आरोपी प्रधान आरक्षक के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज कराकर उसे तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की थी जिसके बाद पुलिस अधीक्षक ने आरोपी महेंद्र बंसोड़ को निलंबित तो कर दिया है  परंतु  गिरफ्तारी नहीं हुई है। सर्व यादव समाज इस कार्यवाही से संतुष्ट नहीं है और आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की हैं।

उल्लेखनीय है कि जन्माष्टमी पर्व के पावन पर्व पर जहां एक ओर सम्पूर्ण भारत में भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जा रहा था वहीं दूसरी ओर राजनांदगांव ग्रामीण थाना लालबाग में पदस्थ प्रधान आरक्षक महेंद्र बंसोड ने श्री कृष्ण की गोपियों के संग रास लीला के संबंध में अशोभनीय और अपत्तिजनक सामग्री सोशल मीडिया में शेयर कर दी थी। इस घटना के बाद से  श्री कृष्ण के वंशज यादव समाज के लोग बड़े आक्रोशित हैं।

सर्व यादव समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि इस घटना से न केवल यदुवंशियों की वरन संपूर्ण विश्व में श्री कृष्ण के करोड़ों भक्तों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। यादवों के ईष्ट देव भगवान श्री कृष्ण के विरुद्ध अशोभनीय टिप्पणी से संपूर्ण यादव समाज का अपमान हुआ इसलिए आरोपी को केवल निलंबित किए जाने से यादव समाज संतुष्ट नहीं और महेंद्र बंसोड़ को गिरफ्तार करने की मांग की है।

 समाचार,विज्ञापन व सुझाव के लिए

 [email protected]

संपर्क

मो: 

7089094826

9302694826

9425572406

क्रमशः अगला खबर के लिए डाउनलोड करें गुगल एप

 https://play.google.com/store/apps/details?id=com.cg.newsplus