आज दिनाक 19,9,2022 का अपना राशिफल व पंचाग शुभ अशुभ जानिए

आज दिनाक 19,9,2022 का अपना राशिफल व पंचाग शुभ अशुभ जानिए
आज दिनाक 19,9,2022 का अपना राशिफल व पंचाग शुभ अशुभ जानिए

आज दिनाक 19,9,2022 का अपना राशिफल व पंचाग शुभ अशुभ जानिए

*सुप्रभातम्* 

*आज का पंचांग* 

कलियुगाब्द........................5124 विक्रम संवत्.......................2079 शक संवत्..........................1944 रवि.............................दक्षिणायन मास.................................अश्विन पक्ष...................................कृष्ण तिथी.................................नवमी संध्या 07.01 पर्यंत पश्चात दशमी सूर्योदय............प्रातः 06.15.09 पर सूर्यास्त............संध्या 06.26.41 पर सूर्य राशि............................कन्या चन्द्र राशि...........................मिथुन गुरु राशि..............................मीन नक्षत्र................................आर्द्रा संध्या 06.07 पर्यंत पश्चात पुनर्वसु योग.............................व्यतिपात प्रातः 07.21 पर्यंत पश्चात वरिघ करण................................गरज संध्या 07.01 पर्यंत पश्चात वणिज ऋतु....................................शरद दिन.................................सोमवार 

*आंग्ल मतानुसार :-* 19 सितम्बर सन 2022 ईस्वी । 

*अभिजीत मुहूर्त :-* दोप 11.56 से 12.44 तक । 

*राहुकाल :-* प्रात: 07.48 से 09.19 तक । 

*उदय लग्न मुहूर्त :-*

*कन्या* 06:08:49 08:19:28

*तुला* 08:19:28 10:34:06

*वृश्चिक* 10:34:06 12:50:16

*धनु* 12:50:16 14:55:53

*मकर* 14:55:53 16:43:01

*कुम्भ* 16:43:01 18:16:34

*मीन* 18:16:34 19:47:46

*मेष* 19:47:46 21:28:29

*वृषभ* 21:28:29 23:27:08

*मिथुन* 23:27:08 25:40:50

*कर्क* 25:40:50 27:57:00

*सिंह* 27:57:00 30:08:49 

*दिशाशूल :-* पूर्व दिशा- यदि आवश्यक हो तो दर्पण देखकर यात्रा प्रारंभ करें । 

शुभ अंक....................1 शुभ रंग..................सफ़ेद 

*चौघडिया :-*

प्रात: 06.17 से 07.47 तक अमृत

प्रात: 09.18 से 10.49 तक शुभ

दोप. 01.50 से 03.20 तक चंचल

अप. 03.20 से 04.51 तक लाभ

सायं 04.51 से 06.21 तक अमृत

सायं 06.21 से 07.51 तक चंचल । 

*आज का मंत्र :-*

ॐ पंचवक्त्राय नमः 

*संस्कृत सुभाषितानि :-* यावद्वित्तोपार्जनसक्त:, तावन्निजपरिवारो रक्तः। पश्चाज्जीवति जर्जरदेहे, वार्तां कोऽपि न पृच्छति गेहे॥५॥ अर्थात : जब तक व्यक्ति धनोपार्जन में समर्थ है, तब तक परिवार में सभी उसके प्रति स्नेह प्रदर्शित करते हैं परन्तु अशक्त हो जाने पर उसे सामान्य बातचीत में भी नहीं पूछा जाता है॥५॥ 

*आरोग्यं :-* *धनिये का पानी पीने के फायदे -* 

*5. वजन कम करने में लाभदायक -* पेट की चर्बी और वजन कम करने का प्रयास कर रहे हैं, तो धनिया का पानी आपके लिए बहुत असरदार साबित हो सकता है। इसके लिए आप तीन बड़े चम्म च धनिये के बीज एक गिलास पानी में उबालें और जब पानी आधे से कम हो जाए तो इसे छान लीजिए। इसे दिन में दो बार सेवन कीजिए वजन घटाने में बहुत ही मदद मिलेगी। 

*आज का राशिफल :-*

*राशि फलादेश मेष :-* (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ) व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। समय का अपव्यय होगा। दूर से दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। प्रसन्नता रहेगी। बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। कुबुद्धि हावी रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विवाद से दूर रहें। कुसंगति से बचें।

*राशि फलादेश वृष :-* (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। म्युचुअल फंड में सोच-समझकर हाथ डालें। जल्दबाजी न करें। समय अनुकूल है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। किसी मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में मनोनुकूल लाभ होगा।

*राशि फलादेश मिथुन :-* (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह) भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी। आय में वृद्धि होगी। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। निवेश शुभ रहेगा। भाग्य का साथ रहेगा। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। विवाद से क्लेश होगा। काम में मन नहीं लगेगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। किसी व्यक्ति विशेष से अनबन हो सकती है।

*राशि फलादेश कर्क :-* (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। शत्रु शांत रहेंगे। ऐश्वर्य पर खर्च होगा। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। कोई ऐसा कार्य न करें जिससे कि नीचा देखना पड़े। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। शारीरिक कष्ट संभव है।

*राशि फलादेश सिंह :-* (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शत्रु शांत रहेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। व्यय होगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। आय बनी रहेगी। घर में प्रतिष्ठित अतिथियों का आगमन हो सकता है। दुष्‍टजनों से दूर रहें। चिंता तथा तनाव रहेंगे।

*राशि फलादेश कन्या :-* (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) रोजगार प्राप्ति सहज ही होगी। व्यावसायिक यात्रा से लाभ होगा। किसी बड़ी समस्या का हल प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। निवेशादि शुभ रहेंगे। कारोबार में वृद्धि के योग हैं।

*राशि फलादेश तुला :-* (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धनार्जन होगा। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। पुराना रोग उभर सकता है। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी भी अपरिचित व्यक्ति पर अंधविश्वास न करें।

*राशि फलादेश वृश्चिक :-* (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) शुभ समाचार मिल सकता है। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। मान-सम्मान मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। शारीरिक कष्ट संभव है। अज्ञात भय रहेगा। लेन-देन में सावधानी रखें। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। चिंता रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे।

*राशि फलादेश धनु :-* (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे) नई योजना बनेगी। आराम का समय मिलेगा। आशंका-कुशंका रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। कारोबारी नए अनुबंध हो सकते हैं, प्रयास करें। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। आय में वृद्धि होगी। प्रमाद न करें। सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।

*राशि फलादेश मकर :-* (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी) किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। कारोबारी लाभ में वृद्धि होगी। धनार्जन होगा। नौकरी में शांति रहेगी। कष्ट, भय व चिंता का वातावरण बन सकता है। विवेक से कार्य करें। समस्या दूर होगी। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति मनोनुकूल बनेगी। सहकर्मियों का साथ मिलेगा।

*राशि फलादेश कुंभ :-* (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) किसी अपने का व्यवहार प्रतिकूल रहेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। शारीरिक शिथिलता रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा। नौकरी में अपेक्षानुरूप कार्य न होने से अधिकारी की नाराजी झेलना पड़ेगी। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। पार्टनरों से मतभेद हो सकते हैं।

*राशि फलादेश मीन :-* (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। पूजा-पाठ में मन लगेगा। यात्रा मनोनुकूल लाभ देगी। राजभय रहेगा। जल्दबाजी व विवाद करने से बचें। थकान महसूस होगी। कोर्ट व कचहरी के काम अनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रसन्नता रहेगी। किसी के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। 

*आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।* 

संपर्क करें पंडित पंकज शास्त्री से

*शुभम भवतु* 

*भारत माता की जय* 

समाचार,विज्ञापन व सुझाव के लिए

[email protected]

संपर्क

मो: 7089094826

9302694826

9425572406

क्रमशः अगला खबर के लिए डाउनलोड करें गुगल एप

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.cg.newsplus