नवयुवक दुर्गोत्सव समिति राजनगर तिल्दा दिया लगातार 22 वर्षो से माँ दुर्गा की प्रतिमा विराजमान किये हैं।

नवयुवक दुर्गोत्सव समिति राजनगर तिल्दा दिया लगातार 22 वर्षो से माँ दुर्गा की प्रतिमा विराजमान किये हैं।
नवयुवक दुर्गोत्सव समिति राजनगर तिल्दा दिया लगातार 22 वर्षो से माँ दुर्गा की प्रतिमा विराजमान किये हैं।

नवयुवक दुर्गोत्सव समिति राजनगर तिल्दा दिया लगातार 22 वर्षो से माँ दुर्गा की प्रतिमा विराजमान किये हैं। 

गोलू कैवर्त बलौदाबाजार 

शारदीय नवरात्रि का पावन पर्व के चलते गॉव शहर का वातावरण पूर्ण रूपेण भक्तिमय का माहौल निर्मित है।कोरोना संकट के लगातार दो वर्ष बाद पूरी तरह से माँ के भक्ति में लोग डूबे हैं।गॉव में विराजित दुर्गा पंडालो में रोज सुबह शाम माँ की आरती में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में महिलाओं, युवतियों एवं पुरुषों की संख्या उमड़ती हैं। 

लवन तहसील से करीब07 किलोमीटर की दूरी पर बसा ग्राम पंचायत तिल्दा के राजनगर चौक में पूर्व पंच डॉ पुरुषोत्तम कैवर्त के कुशल नेतृत्व में विगत22 वर्षों से पारा एवं मोहल्ले वासियों के आपसी सहयोग सहमति एवं भाई चारे से माँ दुर्गा की प्रतिमा विराजमान होते आ रही है ,माँ दुर्गा का स्थापना होते ही पारा मोहल्ले में 09दिनों तक नवरात्र की भक्तिमय माहौल देखने को मिलता है।समिति के सदस्य दूर दूर तक निमंत्रण देकर माँ की महिमा का गुणगान करने के लिए जसगीत टोलियो को आमंत्रित कर माँ की सेवा का कथा श्रवण करते आ रहे हैं। बाहर से आने वाले जसगीत टोलियों के लिए विशेष भंडारा का आयोजन भी रखें गए हैं।

इस सम्बंध में कसडोल विधानसभा के वरिष्ठ पत्रकार गोलू कैवर्त से चर्चा करते हुए डॉ पुरुषोत्तम कैवर्त ने बताया कि सभी मोहल्ले वासियों के सहयोग से इस बार भी माँ दुर्गा का प्रतिमा विराजमान हुआ है, लगातार राजनगर चौक में 22वर्षों से माँ दुर्गा विराजमान हो रही है।हर एक घर के सदस्यों का विशेष सहयोग है।आगे यह बात भी बताया कि माँ की सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है यही बहुत बड़ी बात है ,गॉव की सुख समृद्धि एवं हरियाली की कामना माँ दुर्गा से करते रहने की बात कहा।दुर्गा माता का प्रतिमा का विसर्जन बुधवार 05 अक्टूबर को विधिवत किये जाने की बात भी कहा। 

समिति के सदस्यों में सरंक्षक मनहरण कैवर्त, सचिव हरिशंकर कैवर्त, पुजारी में राजेश कैवर्त, संगठन कर्ता रामाधार यादव, सलाहकार शंकर लाल कैवर्त, आरती लाल कैवर्त, सदस्यों में धनीराम सेन, सरोज कैवर्त, श्रवण कैवर्त,नेहरू कैवर्त, लच्छी राम कैवर्त, देवानंद कैवर्त, सम्मेलाल कैवर्त, चोखे लाल कैवर्त, सहित सैकड़ों लोगों का योगदान है।

समाचार,विज्ञापन व सुझाव के लिए

[email protected]

संपर्क

मो: 7089094826

9302694826

9425572406

क्रमशः अगला खबर के लिए डाउनलोड करें गुगल एप

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.cg.newsplus