भाजयुमो के जिला प्रशिक्षण प्रमुख बने पुरुषोत्तम नामदेव
भाजयुमो के जिला प्रशिक्षण प्रमुख बने पुरुषोत्तम नामदेव
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय, युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष अमित साहू,जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्ण कांत चंद्रा,पूर्व जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा राजू महंत,वर्तमान जिला अध्यक्ष भाजयुमो मुकेश जायसवाल के अनुशंसा व संगठन के लंबे अनुभव को देखते हुए भाजयुमो अकलतरा नगर मण्डल के पूर्व अध्यक्ष पुरुषोत्तम नामदेव को पदोन्नत कर जिला में प्रशिक्षण प्रमुख का दायित्व दिया गया है, नामदेव जी 13 वर्ष पूर्व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में एक सामान्य सदस्य के रूप में छात्र राजनीति में प्रवेश किये थे वे विद्यार्थी परिषद में नगर संयोजक, जिला सदस्य रह चुके है,2016 में संगठन चुनाव के माध्यम से उन्हें अकलतरा नगर मंडल युवा मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया था,इसके अतिरिक्त श्री नामदेव समाजिक संस्था हैप्पी वेलफेयर सोसायटी के संस्थापक भी है,अपनी नियुक्ति पर नामदेव ने सँगठन के सभी पदाधिकारियो व वरिष्ठ जनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है,भारत के आधे से अधिक राज्यो में भाजपा बहुमत से है लोक सभा मे भाजपा के 303 सांसद है माननीय नरेंद्र मोदी के नेतृत्व से लाखों युवा प्रेरित होकर विभिन्न कार्यक्रम,सदस्यता अभियान के माध्यम से भाजपा में प्रवेश करते है जिला जांजगीर चाम्पा में ही भारतीय जनता युवा मोर्चा के सदस्यों की संख्या हजारों में है ऐसे में कार्यकर्ताओ को प्रशिक्षण देने प्रशिक्षण अभियान प्रदेश,जिला व मंडल स्तर पर सतत आयोजित होते रहते है,प्रशिक्षण प्रमुख के रूप में सभी कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी के रीति नीति,कार्यप्रणाली का प्रशिक्षण देने का कार्य पूरी जिम्मेदारी से करेंगे और आने वाले विधानसभा चुनाव में राज्य से कांग्रेस की सरकार को जड़ से उखाड़ फेकेंगे पुरुषोत्तम नामदेव की नियुक्ति से भाजपा अकलतरा के सदस्यों व नगर के युवाओं ने हर्ष व्यक्त किया....
रिपोर्ट:-अजय यादव
मो- 8819008329