cgnewsplus24ईश्वरी कुमार सिन्हा को मिली वोडाफोन आईडिया स्कॉलरशिप 2021

cgnewsplus24ईश्वरी कुमार सिन्हा को मिली वोडाफोन आईडिया स्कॉलरशिप 2021
cgnewsplus24ईश्वरी कुमार सिन्हा को मिली वोडाफोन आईडिया स्कॉलरशिप 2021

cgnewsplus24ईश्वरी कुमार सिन्हा को मिली वोडाफोन आईडिया स्कॉलरशिप 2021

मंजिल को पाने के लिए जब कोई कार्य जिद और जुनून का रंग ओढ़ लेती है तो कुदरत भी उस रास्ते में अपनी बाहें फैलाकर साथ निभाने लगती है | कुछ यूं ही छत्तीसगढ़ के बालोद जिले स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत सहायक शिक्षक ईश्वरी कुमार सिन्हा की आपबीती भी हमें जमीनी परिश्रम के लिए प्रेरित करती है, जिन्हें अभी भारत के वोडाफोन आईडिया स्कॉलरशिप 2021 के लिए चयन किया गया है।

*राष्ट्रीय स्तर पर ऑनलाईन आवेदन एवं साक्षात्कार के जरिए मिली सफलता*

 छात्रवृत्ति की यह प्रक्रिया विगत माह मार्च 2021 में प्रारंभ की गई थी | देश भर में करीब 2500 शिक्षकों ने आवेदन किया था | इसमें 200 शिक्षकों को यह छात्रवृत्ति दी जानी थी | दो माह के बाद मई 2021 में साक्षात्कार की प्रक्रिया हुई | अंततोगत्वा 30 जून 2021 को फाउंडेशन के द्वारा चयनित शिक्षकों की सूची जारी हुई, जिसमें ईश्वरी कुमार सिन्हा भी चयनित हुए |

*वोडाफोन आईडिया फाउंडेशन ने मेहनत को किया प्रोत्साहित*

फाउंडेशन के अधिकृत ईमेल के अनुसार आपको यह बताना सम्मान की बात है कि एक लंबी चयन और स्क्रीनिंग प्रक्रिया के बाद, Vodafone Idea Foundation ने आपको VI छात्रवृत्ति 2021 के लिए एक विजेता के रूप में चुना है। बधाई हो!

 *विकासशील राष्ट्र में शिक्षा एक महत्वपूर्ण धुरी है- VI फाउंडेशन*

 हमारे जैसे विकासशील राष्ट्र के लिए शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण उपकरण है। छात्रों और उनके भविष्य का समर्थन करने के लिए शिक्षकों द्वारा की गई कड़ी मेहनत अक्सर अनजाने में हो जाती है। एक वैश्विक महामारी जैसे संकट के दौरान, शिक्षण और भी कठिन हो गया। लेकिन आप जैसे शिक्षकों के निरंतर प्रयासों के कारण ही स्कूली छात्रों की शिक्षा जारी रही। आपकी कड़ी मेहनत और समर्पण प्रेरणादायक है और हमें आपको 1,00,000 रुपये की छात्रवृत्ति के साथ प्रोत्साहित करते हुए खुशी हो रही है । 

*सुदृढ़ समाज व राष्ट्र निर्माण में यह एक मजबूत सम्बल है- ईश्वरी कुमार सिन्हा*

स्कॉलरशिप प्राप्ति के लिए सहायक शिक्षक ईश्वरी कुमार सिन्हा ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि- मुझे इस कार्य में धीरेंद्र शर्मा जी से प्रेरणा मिली जिनके बहुमूल्य मार्गदर्शन एवं आवेदन प्रक्रिया के संबंध में अवगत कराने के फलस्वरूप आज हमारे विद्यालय के बच्चों को विश्व के जुड़ने का अवसर मिला | फाउंडेशन ने हमारी मेहनत को और अधिक सशक्त बनाने के इतनी बड़ी राशि प्रदान की है, निश्चित तौर पर इससे आवश्यक संसाधन की उपलब्धता सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी |

 *शिक्षा विभाग के अधिकारियों व शुभचिंतकों ने दी शुभकामनाएं*

समग्र शिक्षा अन्तर्गत जिला परियोजना समन्वयक पी.सी. मरकले, सहायक परियोजना समन्वयक जी.एल.खुरश्याम, विकासखंड शिक्षा अधिकारी गुरूर नागवंशी, चारामा विकासखंड शिक्षा अधिकारी एस.पी.कोसरे, गुरूर विकासखंड स्त्रोत समन्वयक साहू, संकुल प्राचार्य एम.आर.राजपुरिया, प्रभारी प्रधानपाठक जगतारण कतलाम, सरपंच पुरुषोत्तम सिन्हा, ग्राम विकास समिति अध्यक्ष चोवा राम साहू, पंच गण भोगचंद साहू, कोमल सिन्हा, रामायण समिति से देवलाल साहू, शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष परमानंद यादव, अधिवक्ता सुरेंद्र तिवारी, पत्रकार समूह से आर के देवांगन केशव सिन्हा, सचिव मनोज कुमार साहू, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक नीलकमल सिन्हा, सहकर्मी शिक्षिकाएं शुचि साहू, निशा चौहान, कोमिन साहू, लिकेश्वरी मार्कण्डेय, कविता सिन्हा, राजेश्वरी पञ्चाङ्गम, विद्यार्थियों राकेश कुमार साहू, कौशल, मयंक, सामुएल, मानसी, क्षमा, थानेश्वरी, रेशमी, भावना, पुष्पांजली, भूमिका, डोलिशा, महेंद्र, खिलेश्वरी, अनिमा, नागेश, ओगेश्वर, मोहन, वीरेन्द्र इत्यादि ने शिक्षक की इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं प्रेषित की हैं

 *प्राप्त राशि का शैक्षणिक गतिविधियों में करना है व्यय*

 जैसा कि आवेदन प्रक्रिया के दौरान उजागर किया गया है, यह राशि केवल अनुमत खर्चों जैसे शैक्षिक पत्रिकाओं, पत्रिकाओं, संदर्भ पुस्तकों आदि के लिए सदस्यता, लैपटॉप, प्रिंटर, स्कैनर आदि जैसे आईटी उपकरण, उन्नत शिक्षक प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों के लिए पाठ्यक्रम शुल्क पर खर्च की जा सकती है। मान्यता प्राप्त कॉलेजों या विश्वविद्यालयों में या स्कूलों में विज्ञान या शैक्षिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए शुल्क उपयोग करने हैं।