कांग्रेस में कई गुट…गुटबाजी के चलते जनता का कांग्रेस के प्रति हुआ मोहभंग…क्या कांग्रेस, चुनाव की ऐसे ही कर रही तैयारी…? शहरीय नेतृत्व हुआ कमजोर…नियुक्ति के तुरंत बाद ही संयुक्त महामंत्री ने दिया इस्तीफा…

मुंगेली/ मुंगेली जिले में कांग्रेस की गुटबाजी चरम पर हैं, ये बात किसी से छिपी नहीं हैं, शहर या जिले में होने वाले कार्यक्रमों, आयोजनों में बैनरों से ही गुटबाजी स्पष्ट दिख जाती हैं, गुटबाजी एवं वर्तमान स्थितियों व परिस्थितियों के कारण जिलेवासियों का कांग्रेस के प्रति मोहभंग होते देखा जा रहा हैं। अभी हाल ही में शहर कांग्रेस के पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई, जो विवादों में घिरता दिख रहा हैं, साथ ही शहर में चर्चा का विषय बना हुआ हैं कि कांग्रेस का शहरीय नेतृत्व बेहद कमजोर हैं और गिने-चुने लोगों में ही शहर कांग्रेस सिमट कर रह गई हैं।शहर कांग्रेस कमेटी के ऊर्जावान पदाधिकारी आदर्श दुबे जो कि पहले शहर कांग्रेस कमेटी में मीडिया प्रमुख की जवाबदेही बखूबी संभालते रहे है, लेकिन उन्हें इस पद से हटाकर संयुक्त महामंत्री की जवाबदारी दे दी गई हैं, जिससे आदर्श दुबे एवं उनके समर्थक एवं मित्र बेहद नाराज हो गए है और बिना देर किए उन्होंने हाल में नियुक्त हुये संयुक्त महामंत्री के पद से नियुक्ति के कुछ समय बाद ही इस्तीफा दे दिया। आपको बता दें कि शहर कांग्रेस कमेटी में आदर्श दुबे लंबे समय से मीडिया प्रभारी के पद को संभाल रहे हैं जिसके चलते विपक्षी दलों के हर गतिविधियों में पैनी नजर रखते हुए जवाबदेही से उन्हें जवाब दिया जाता रहा हैं, साथ ही वर्तमान सरकार के कामकाजों को भी जन जन तक पहुंचाने का काम पूरी ईमानदारी से मीडिया प्रभारी के रूप में आदर्श दुबे ने किया, इसके बावजूद उन्हें इस पद से हटा नए पद में खानापूर्ति करने से स्वयं आदर्श दुबे और सैकड़ों साथियों में आक्रोश देखा जा रहा है। आदर्श दुबे ने बताया कि नए शहर के कार्यकलापों के विषय में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम को अवगत कराया जाएगा, जिसके बाद सक्रिय, ऊर्जावान, कर्मठ लोगों को उनकी योग्यता, योगदान अनुसार पद देने की मांग रखी जायेगी। शहरवासियों के बीच यह चर्चा का विषय बना हुआ हैं कि कुछ गिने-चुने लोगों में सिमटी शहर कांग्रेस कमेटी क्या इसी गुटबाजी के बीच आगामी होने वाले चुनावों की तैयारी कर रही हैं ?

रिपोर्ट-अजीत यादव मुंगेली