एससी एवं एसटी के विद्यार्थियों के लिए इंजीनियरिंग एवं मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग

एससी एवं एसटी के विद्यार्थियों के लिए इंजीनियरिंग एवं मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग
एससी एवं एसटी के विद्यार्थियों के लिए इंजीनियरिंग एवं मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग

एससी एवं एसटी के विद्यार्थियों के लिए इंजीनियरिंग एवं मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के कक्षा 12वीं विज्ञान एवं गणित विषय के साथ 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को उत्कृष्ट इंजीनियरिंग एवं मेडिकल योजना के तहत प्रवेश परीक्षाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग दी जायेगी। आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा ऐसे विद्यार्थियों को कोचिंग के साथ-साथ आवास, भोजन, चिकित्सा आदि की निःशुल्क सुविधा भी प्रदाय किया जाएगा। इस योजना का लाभ उठाने के लिए पात्रता रखने वाले विद्यार्थी सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास (कलेक्टर परिसर), रायपुर के कक्ष क्रमांक 40 में दिनांक 17 सितम्बर तक आवेदन जमा कर सकते है। विद्यार्थियों को आवेदन के साथ 12वीं की अंकसूची, आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, रायपुर ने बताया कि कोचिंग का लाभ ऐसे विद्यार्थी को मिलेगा जिसका कक्षा 12वीं में कम से कम 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किया हो तथा कक्षा 12वीं के बाद ड्राप लिया हो। छत्तीसगढ़ राज्य का अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति वर्ग का हो और सक्षम अधिकारी द्वारा जारी स्थायी जाति प्रमाण पत्र हो। पालक- अभिभावक का समस्त स्त्रोतों से 2 लाख 50 हजार से अधिक नहीं होना चाहिए। इसके लिए 10 रूपये के स्टाम्प पेपर पर नोटरी से प्रमाणित स्वघोषणा प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। इस संबंध में अधिक जानकारी कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।