*कृष्णापुरी गोस्वामी निर्विरोध जिलाध्यक्ष बने* *छ ग कर्मचारी संघ जिला बालोद चुनाव सम्पन्न*

*कृष्णापुरी गोस्वामी निर्विरोध जिलाध्यक्ष बने* *छ ग कर्मचारी संघ जिला बालोद चुनाव सम्पन्न*
*कृष्णापुरी गोस्वामी निर्विरोध जिलाध्यक्ष बने* *छ ग कर्मचारी संघ जिला बालोद चुनाव सम्पन्न*

*कृष्णापुरी गोस्वामी निर्विरोध जिलाध्यक्ष बने* *छ ग कर्मचारी संघ जिला बालोद चुनाव सम्पन्न*

बालोद-छ ग वन कर्मचारी संघ के जिला शाखा अध्यक्ष बालोद के चुनाव को लेकर सुबह से वन काष्ठागार बालोद में अपने अपने पसंदीदा प्रत्याशी को लेकर गहमा गहमी बनी थी।

 प्रांताध्यक्ष मूलचंद शर्मा द्वारा कांकेर से निवार्चन अधिकारी हरीश कोडोपी एवम सहायक निर्वाचन अधिकारी अजय नागवंशी चारामा की नियुक्ति संघ अधिसूचना द्वारा की गयीं थीं। आज प्रांत निर्देशानुसार चुनाव अधिकारी निर्धारित समय पर बालोद पहुंच कर आमसभा के माध्यम से दिशा निर्देशो की जानकारी दी। चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ होने के पूर्व अध्यक्ष श्याम लाल डड़सेना का स्वागत किया तथा साथ ही प्रांताध्यक्ष मूलचंद शर्मा, सुजीत रंगारी उप प्रांताध्यक्ष, राजेश उपाध्याय, रूपराम ठाकुर का भी स्वागत किया गया। चुनाव अधिकारी द्वारा आम सहमति बनाने एवम प्रत्याशी द्वारा नामंकन की कार्यवाही हेतु सुझाव दिया।प्रांताध्यक्ष मूलचंद शर्मा द्वारा जिले में सर्वसम्मति बनाकर निर्विरोध चुनाव कराने अनुरोध किया गया। प्रारंभ में 3 प्रत्याशियों ने नामांकन हेतु समर्थकों द्वारा सुझाव आया जिसमें श्यामलाल डड़सेना, कृष्णापुरी गोस्वामी एवम वासुदेव का नाम आया।जिस पर प्रांताध्यक्ष एवम चुनाव अधिकारी द्वारा आपस मे सामंजस्य बनाने की अपील की।प्रांताध्यक्ष की समझाइश पर संगठन हित में सर्वसम्मति से एक ही प्रत्याशी कृष्णापुरी गोस्वामी का नामांकन कराया गया जिसे सभी उपस्थित कर्मचारियों ने तालियों की गड़गड़ाहट से कृष्णापुरी के नाम पर समर्थन दिया।तथा निर्विरोध जिलाध्यक्ष निर्वाचित हुए ।इस अवसर पर पंचराम ठाकुर, डामन ठाकुर, भोलाराम,शिवचंद्रकर, खेमचंद साहू, अज्ञेय सिंह ठाकुर, निलमकुमारी चंद्राकर, अमिता भुआर्य, हेमलता उईके, घनश्याम मानकूर ,सुशील चंदेल, आदि अधिकारी एवम कर्मचारी उपस्थित थे।निर्विरोध चुनाव कराने पर प्रांताध्यक्ष ने सभी अधिकारी एवम कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। तथा नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष गोस्वामी ने प्रांताध्यक्ष मूलचन्द शर्मा, सुजीत रंगारी उप प्रांताध्यक्ष एवम चुनाव अधिकारी एवम समस्त अधिकारी कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि प्रांतीय संघ के निर्देशानुसार जिले के समस्त कर्मचारियों की हित मे कार्य करने एवम उनकी समस्या का हल निकालने का भरसक प्रयास करूंगा।