*अर्जुन्दा नगर में खुल्लेआम चल रहा चखना दुकान, दिनदहाड़े छलकते हैं जाम, विभागीय अधिकारियों को जानकारी ही नहीं*

 अर्जुन्दा:- कला और साहित्य की नगरी अर्जुन्दा में इन दिनों मटेवा मुख्यमार्ग किनारे खुलेआम जाम छलकाए जा रहे हैं। शराब दुकान के बाहर चखना सेंटरों में शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है। चखना दुकान संचालक प्रशासन की आंखों में धूल झोंककर शराबियों की पूरी खातिरदारी करने में लगे रहते हैं।

 ग्राम मटेवा जाने के प्रमुख रास्ते में शाम का नजारा रंगीन हो जाता है। रंगीन रास्ते में रोड किनारे चखना सेंटर में मदहोश हो चुके शराबियों के बीच से माता - बहने डर के साये से गुजरती हुई घर जाती हैं। लंबे समय से मांग किया जा रहा है कि चखना दुकान को शराब दुकान से दूर किसी दूसरे स्थान पर व्यस्थापन किया जाए। मगर प्रशासन की ओर से कोई इंतजाम नहीं किया गया या फिर यह कहें की प्रशासन ने आंखे मुंद ली है। जबकि जनप्रतिनिधियों के द्वारा लगातार प्रशासन के ऊपर दबाव बनाया जाता है कि रास्ते से गुजरने वाले आम जनता को कहीं कोई परेशानी ना हो। लेकिन प्रशासन इस मामले पर कभी गंभीर नजर नहीं आई।

 *बेखौफ हैं प्रशासन और चखना दुकान के संचालक*

सारे नियम कायदों को ताक में रखकर चखना दुकान का संचालक किया जा रहा है। मुख्यमार्ग पर शराबियों की गाड़ी खड़ी रहती है। राहगीर रास्ते से गाड़ी हटाने कहे तो अश्लील गाली-गलौज की जाती है। त्रस्त ग्रामीणों की मानें तो इन सभी मामलों को लेकर आसपास के 8 गांव के ग्रामीणों के द्वारा जल्द ही बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा।

 *इधर आबकारी अधिकारी ने कहा -* 

 मैं जांच में जाती हूं, वहां चखने का दुकान नहीं है। जो दुकानें है वह 50 मीटर की दूरी पर हैं।

*नेहा सिंह, आबकारी अधिकारी गुंडरदेही।*