बालोद जिला कांग्रेस कमेटी विधि विभाग के तत्वावधान में रविवार को रेस्टहाउस में नवनियुक्त पदाधिकारियो का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ।

बालोद जिला कांग्रेस कमेटी विधि विभाग के तत्वावधान में रविवार को रेस्टहाउस में नवनियुक्त पदाधिकारियो का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ।
बालोद जिला कांग्रेस कमेटी विधि विभाग के तत्वावधान में रविवार को रेस्टहाउस में नवनियुक्त पदाधिकारियो का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ।

बालोद जिला कांग्रेस कमेटी विधि विभाग के तत्वावधान में रविवार को रेस्टहाउस में नवनियुक्त पदाधिकारियो का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ।

बालोद-बालोद जिला कांग्रेस कमेटी विधि विभाग के तत्वावधान में रविवार को रेस्टहाउस में नवनियुक्त पदाधिकारियो का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि कांग्रेस कमेटी विधि विभाग के प्रदेशाध्यक्ष डॉ देवा देवांगन थे।अध्यक्षता विधायक संगीता सिन्हा ने की।

 काग्रेस पार्टी ही सही मायने में देश का विकास कर सकता है , डॉ देवा

 मुख्य अतिथि डॉ देवा देवांगन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही सही मायने में देश का विकास कर सकती है, भाजपा देश को बटाने में लगी हुई है, कांग्रेस देश के जरूरत मंद लोगो को रोजगार दे रही है, तथा गरीब बेटी के विवाह के लिये आर्थिक जरूरत पूरी कर रही है, लॉक डाउन में भी छग ने आर्थिक विकास को जारी रखा है, आज मोदी छग के विकास को अन्य भाजपा शासित राज्यों में लागू करने को मजबूर है, उसके बाद भी छग की सरकार की भाजपा के द्वारा केवल राजनीतिक विरोध किया जाता है, ये भारत जैसे विशाल राज्य के विकास के लिये उचित नही है, विशिष्ट अतिथि शिवेश सिंह कांग्रेस कमेटी लीगल सेल छग के महामंत्री के द्वारा अपने उद्बोधन भाषण में बताया कि, गांधी जी की विचारधारा ही कांग्रेस पार्टी है, आज जनसंघी के द्वारा देश को विभाजती करने के लिये महात्मा गांधी के भारत देश मे नफरत फैलाया जा रहा है, इसका सदैव विरोध करें, भाजपा के द्वारा धर्म आधरित राजनीति कर देश को बांट रहा है, संगीता सिन्हा के द्वारा बताया गया कि, कांग्रेस के विधि विभाग के द्वारा आमजन को कानूनी सलाह देने में अग्रणी है, कांग्रेस नित्य देश की जनता के हित में योजना बना रही है और उस योजना को कानूनी तौर से अमली जामा पहने में कांग्रेस का विधि विभाग का महत्वपूर्ण योगदान है, उक्त कार्यकम का संचालन लोहरा ब्लाक के अध्यक्ष विजय यदु के द्वारा किया गया।आभार प्रदर्शन करते हुए जिलाध्यक्ष भेषकुमार साहू अधिवक्ता के द्वारा बताया गया कि, छग के मुख्यमंत्री के द्वारा भारत देश मे छग का नाम रोशन किया है, कोरोना काल मे भी राज्य के आर्थिक विकास को गतिशील बनाये रखने में आदर्श गौठान योजना बना कर राज्य की आर्थिक विकास को गतिशील बनाये रखा, जिसका छग के आईटी सेल के द्वारा पहले हंसी उड़ाया जाता था, आज उसी योजना को पूरे देश मे भाजपा की सरकार द्वारा लागू करने के लिये योजना बनाया जा रहा है, केवल राजनीतिक विरोध भाजपा के द्वारा किया जाता है, कह कर उक्त सभा का आभार प्रदर्शन करते हुए, कार्यकर्म का समापन की घोषणा किया गया, उक्त कार्यक्रम में छग के कृषक आयोग के सदस्य नंदू पटेल, विधानसभा के अध्यक्ष विनोद टावरी, दुर्ग जिला अध्यक्ष प्रीतम देशमुख, दुर्ग न्यायालय के छन्नू साहू, दानी मेडम, और लीगल सेल बालोद के उपाध्यक्ष गोपी साहू, सचिव आशीष जैन, लोहरा बालक अध्यक्ष विजय यदु, उपस्तिथ थे, आज प्रदेशाध्यक्ष की अनुमति से जिला अध्यक्ष भेषकुमार साहू के द्वारा बालोद जिला लीगल सेल के लिये महामंत्री के रूप में श्रीमती अनिता साहू, और गुंडरदेही ब्लाक अध्यक्ष के रूप में वीके राव तथा बालक अध्यक्ष यदु के अनुशंसा पर भीष्म चंद्रकार और तथा प्रवीण पटेल को नए पदाधिकारी के रूप में विधयाक के द्वारा शपथ दिलाई गई, अंत मे जिलाध्यक्ष भेषकुमार साहू के साथ में देवांगन के द्वारा प्रेस को संबोधित किया गया, और बताया गया कि माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश अध्यक्ष मरकाम के दिशानिर्देश में कांग्रेस की सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है, जिसमे 10 लाख सदस्यों को बनाया जाना है, 6 लाख सदस्य समय से पहले ही पूरी हो गई है, ये सब हमारे प्रदेश पदाधिकारियो के मेहनत का ही परिणाम है, भूपेश की सरकार गरीबो की सरकार है , भाजपा की सरकार अडानी और अम्बानी जैसे अमीरों की सरकार होना बताया और कांग्रेस को फिर से सत्ता में आने से कोई नही रोक पाएगा।

क्रमशः

 

*ख़बरों का खजाना डाऊनलोड करें*

???? https://play.google.com/store/apps/details?id=com.cg.newsplus