बालोद :- कलेक्टर जनमेजय महोबे ने मंगलवार को बालोद और गुरुर विकासखण्ड के विभिन्न ग्रामों का दौरा कर धान के अतिरिक्त अन्य फसल लेने वाले किसानों से चर्चा कर फसलों का अवलोकन किया।

उन्होंने बालोद विकासखण्ड के ग्राम सेमरकोना, मटिया व गुरूर विकासखण्ड के ग्राम पेवरो और रमतरा में धान के अतिरिक्त गन्ना, मक्का, सरसों, गेंहू का फसल लेने वाले किसानों से चर्चा कर फसलों का अवलोकन किया। चर्चा के दौरान किसानों द्वारा कलेक्टर जनमेजय महोबे को अवगत कराया गया कि क्षेत्र में ग्रीष्मकालीन धान की तुलना में अन्य वैकल्पिक फसलों की खेती से अधिक आमदनी प्राप्त होती है। लगातार धान की खेती करने पर जमीन की भौतिक दशा खराब होती है एवं कीट व्याधि का प्रकोप भी बढ़ता है। कलेक्टर जनमेजय महोबे द्वारा ग्राम सेमरकोना में गन्ना पालीबैग पौध तैयार किए जाने की गतिविधियों की जानकारी ली व राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम बालोद एवं कृषि विभाग के अमले को किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। ग्राम मटिया के प्रगतिशील किसान कृष्णकुमार वर्मा के गन्ना की खेती का अवलोकन कर उनके अनुभव और उन्नत तकनीकी की जानकारी ली गई। कलेक्टर ने बीज ग्राम योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना आदि के द्वारा आयोजित फसल प्रदर्शनों का अवलोकन किया एवं इस दिशा में अधिकतम कार्य करने हेतु कृषि प्रसार कार्यकर्ताओं एवं किसानों को मार्गदर्शन दिया। गन्ना फसल का किया अवलोकन कलेक्टर जनमेजय महोबे ने ग्राम पेवरो में धान के अतिरिक्त गन्ना फसल लगाने वाले किसान भानबाई, मीनाबाई, खिलेश्वर व ग्राम रमतरा के किसान भगवानसिंह के गन्ना फसल का अवलोकन किया। गन्ना की फसल के लिए भूमि की तैयारी, बीजोपचार, रोपण पद्वति एवं ड्रिप पद्वति से जल उपयोग क्षमता बढ़ाने आदि विधाओं पर किसानों से चर्चा की गई। इस अवसर पर कृषि विभाग के उप संचालक नागेश्वर लाल पाण्डे सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

रिपोर्ट-अरुण उपाध्याय