मुख्यमंत्री वन मंत्री प्रमुख सचिव एवं पीसीसीएफ का जताया आभार छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी का पदनाम बदला     -प्रांताध्यक्ष*

मुख्यमंत्री वन मंत्री प्रमुख सचिव एवं पीसीसीएफ का जताया आभार छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी का पदनाम बदला     -प्रांताध्यक्ष*
मुख्यमंत्री वन मंत्री प्रमुख सचिव एवं पीसीसीएफ का जताया आभार छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी का पदनाम बदला     -प्रांताध्यक्ष*

मुख्यमंत्री वन मंत्री प्रमुख सचिव एवं पीसीसीएफ का जताया आभार छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी का पदनाम बदला     -प्रांताध्यक्ष*

बालोद :-.छत्तीसगढ़ वन कर्म.संघ द्वारा 12 सूत्रीय् में प्रमुख मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल दिनांक 21 जून 2022 से करने की नोटिस शासन प्रशासन को लगाई गई जिसके मद्देनजर रखते हुए वन प्रमुख सचिव श्रीमती आर संगीता प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री राकेश चतुर्वेदी संयुक्त सचिव वन एवं अपर प्रधान ,मुख्य् वन संरक्षक श्रीमती अनिता नंदी तथा प्रांताध्यक्ष मूलचंद शर्मा के नेतृत्व मे छ ग वन कर्म संघ की महत्वपूर्ण बैठक संरक्षक फैय्याज खान ,एच बी शास्त्री, उप प्रांताध्यक्ष सुजीत रंगारी, संभाग अध्यक्ष सरगुजा पवन रुपौलियाँ, श्री विनोद मिश्रा संभाग अध्यक्ष दुर्ग, श्री वेद प्रकाश शर्मा बिलासपुर, श्री हरीश कोडोपी कांकेर अध्यक्ष,श्री संतोष कान्छी जगदलपुर की उपस्थिति मे सम्पन्न हुई जिसमें 12 सूत्रीय मांगो पर बिंदूवार चर्चा हुई जिसमें वनपाल प्रशिक्षण अवधि 60 से 45 दिन करने, पदनाम परिवर्तन जिसमें बिटगार्ड वनरक्षक अब बिट फॉरेस्ट ऑफिसर, वनपाल अब सर्किल फारेस्ट ऑफिसर ,उप वन क्षेत्रपाल अब सीनियर सर्किल फारेस्ट ऑफिसर, वन क्षेत्रपाल अब रेंज फारेस्ट ऑफिसर के नाम से सहमति बनी। कोनी मे प्रशिक्षण केंद्र खोलने, काष्ठ की कमी पर वसूली आदेश पर रोक लगाने राइट ऑफ करने,वनकर्मचारियों को वन पर्यटन क्षेत्र मे निशुल्क भ्रमण की अनुमति देने तथा पदनाम वर्दी पहचान आदेश पर सहमति बनी हैं जिसमें पदनाम परिवर्तन,प्रशिक्षण 60 से 45 दिन करने आदेश जारी किये गये है। प्रांताध्यक्ष मूलचंद शर्मा के नेतृत्व मे कर्मचारी संगठन ने जो आदेश जारी हुए है उन पर आभार व्यक्त किया है तथा सार्थक चर्चा पर प्रसन्नता व्यक्त किया गया है। कर्मचारी हित पर प्रांताध्यक्ष ने मुख्यमंत्री/वनमंत्री/पीसीसीएफ एवं वन सचिव का आभार व्यक्त किया है। प्रदेश कर्मचारी ने प्रांताध्यक्ष का भी आभार माना हैं। बैठक सार्थक रहा लेकिन प्रमुख मांग वेतनमान निर्धारण 3050, वेतनमान वनरक्षक का वर्ष 2003 से स्वीकृति पर कर्मचारी संगठन अडा हुआ है।विभाग ने पूर्व रूप से छ ग वन कर्मचारी संघ के प्रस्ताव पर सहमति व्यक्त किया है। प्रांताध्यक्ष मूलचंद शर्मा ने कहा कि शासन /प्रशासन बिंदु 01,02 पर त्वरित निर्णय लेती हैं तो कर्मचारी हित मे शासन का बड़ा निर्णय होगा विभाग के कर्मचारी जीवनभर शासन प्रशासन का आभारी रहेगा। मांग पुरी नही होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल 21/03/22 से जारी रहेंगी।

रिपोर्ट :- अरुण उपाध्याय