जिले के गुंडरदेही जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम कोड़ेवा स्थित गोठान में नरवा, गरवा, घुरवा, बा़ड़ी योजना की पूरी तरह से क्रियांवयन करने की तैयारी शुरू हो गई है। सीईओ ने स्थल का किया अवलोकन

जिले के गुंडरदेही जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम कोड़ेवा स्थित गोठान में नरवा, गरवा, घुरवा, बा़ड़ी योजना की पूरी तरह से क्रियांवयन करने की तैयारी शुरू हो गई है।  सीईओ ने स्थल का किया अवलोकन
जिले के गुंडरदेही जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम कोड़ेवा स्थित गोठान में नरवा, गरवा, घुरवा, बा़ड़ी योजना की पूरी तरह से क्रियांवयन करने की तैयारी शुरू हो गई है।  सीईओ ने स्थल का किया अवलोकन

जिले के गुंडरदेही जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम कोड़ेवा स्थित गोठान में नरवा, गरवा, घुरवा, बा़ड़ी योजना की पूरी तरह से क्रियांवयन करने की तैयारी शुरू हो गई है।

सीईओ ने स्थल का किया अवलोकन

बालोद:-जिले के गुंडरदेही जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम कोड़ेवा स्थित गोठान में नरवा, गरवा, घुरवा, बा़ड़ी योजना की पूरी तरह से क्रियांवयन करने की तैयारी शुरू हो गई है। यहां बा़ड़ी और वर्मी खाद का निर्माण तो पहले से ही हो रहा है। वहीं अब कु-ुट पालन, मशरूम उत्पादन व दोना पत्तल बनाने का काम भी जल्द शुरू हो जाएगा। इसे लेकर गुरुवार को सीईओ जनपद पंचायत गुंडरदेही ने गोठान पहुंचकर निर्माण स्थलों का अवलोकन किया। साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। वहीं, स्व सहायता समूहों द्वारा रखी गई समस्याओं को भी सुना और उन्हें हल करने का आश्वासन भी दिया।16 एक़ड़ में फैले जिले के संभवतः सबसे ब़ड़े गोठान में स्व सहायता समूह को रोजगार देने की तैयारी युद्घ स्तर पर शुरू कर दी गई है। यहां पर बा़ड़ी उत्पादन का काम पहले से ही काव्य स्व सहायता समूह के द्वारा किया जा रहा है। वहीं वर्मी खाद निर्माण का काम गोमाता स्व सहायता समूह के द्वारा किया जा रहा है। इसके अलावा अब यहां पर जय सतनाम स्व सहायता समूह द्वारा दोना पत्तल और कु-ुट पालन का कार्य भी प्रारंभ किया जा रहा है।जय शिवाजी स्व सहायता समूह द्वारा मशरूम उत्पादन की भी तैयारी है। इन सभी नए कार्यों की तैयारी पूरी कर ली गई है। सभी के लिए शेड निर्माण किया जा चुका है मशीनें भी आ गई है। सेट में विद्युत बिजली की लाइन भी पहुंच गई है, पंप के माध्यम से पानी की भी व्यवस्था कर ली गई है।होली के बाद यह सभी कार्य प्रारंभ हो जाएंगे इन कार्यों का निरीक्षण करने सीईओ मनोज मरकाम गोठान पहुंचे। उन्होंने 11 कार्यों का निरीक्षण किया। सबसे पहले वर्मी खाद निर्माण का जायजा लिया और समूह से जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दीजिए। इसके बाद उन्होंने दोना पत्तल निर्माण स्थल का निरीक्षण किया जहां समूह ने खिड़कियों में तार जाली लगाने का अनुरोध किया। जिसे सीईओ ने स्वीकार करते हुए तत्काल इसकी व्यवस्था करने की बात कही। कुकुट पालन केंद्र में भी इसी तरह की समस्या आई जिसे उन्होंने तत्काल हल करने का आश्वासन दिया। निरीक्षण के दौरान सचिव मुकेश साहू, सरपंच कलिंदरी ठाकुर, क्षेत्रीय जनपद सदस्य मोहित साहू, पंच बलदाऊ पिपरिया, गोठान अध्यक्ष विष्णु प्रसाद समित स्व सहायता समूह की उत्तरा पिपरिया, सरोज बंजारे, कल्पना कोसरे, राजेंद्र कुमार साहू, परमेश्वर ठाकुर, सोमनाथ साहू आदि उपस्थित रहे। संभवतः जिले का सबसे ब़ड़ा गोठान ग्राम पंचायत कोड़ेवा का गोठान तीन अलग-अलग जगहों पर कुल 16 एक़ड़ क्षेत्रफल में है। तीनों जगहों पर अलग-अलग कार्य किया जा रहा है। एक जगह पर वर्मी खाद उत्पादन, दूसरी जगह पर बा़ड़ी और तीसरी जगह पर कु-ुट पालन, मशरूम उत्पादन और दोना पत्तल का शेड बना हुआ है। तीनों जगहों पर पानी का पर्याप्त साधन है। यहां सोलर पंप भी लगाए गए हैं हालांकि उसमें पर्याप्त पानी नहीं आ रहा है। कुएं से लिया जा रहा पानी गोठान में रोजगार गारंटी योजना के माध्यम से कुआं निर्माण किया गया है। इस कुआं में पर्याप्त पानी है। इसी पानी का उपयोग गोठान में संचालित सभी कार्यों के लिए किया जा रहा है। पाइप के माध्यम से बा़ड़ी में सब्जियों की सिंचाई की जा रही है। भूमिगत पाइप के माध्यम से कु-ुट पालन केंद्र में भी पानी पहुंचाया गया है। श्रेष्ठ गोठान बनाने प्रयास सीईओ मनोज मरकाम ने नईदुनिया को बताया कि ग्राम को़ड़ेवा का गोठान आदर्श गोदान है। इस गोठान में पर्याप्त जगह है। साधन भी उपलब्ध है। साथ ही यहां के स्व सहायता समूह के लोग भी काफी उत्साहित हैं। इसीलिए इस गोठान को श्रेष्ठ गोठान बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उनके द्वारा लगातार दौरा किया जा रहा है और स्व सहायता समूह के लोगों को लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है। यहीं कारण है कि यहां पर कई कार्य संचालित हो रहे हैं। आने वाले समय में यहां हरियाली भी नजर आएगी और विभिन्न पदार्थों का उत्पादन किया जाएगा।

रिपोर्ट : अरुण उपाध्याय बालोद