बालोद जिला आप आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई संपन्न,मिली बड़ी जिमेदारियां* कोषाध्यक्ष, व प्रदेश उपाध्यक्षो ने कहा आप की उम्मीद छत्तीसगढ़ में बढ़ चुकी है।

बालोद जिला  आप आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई संपन्न,मिली बड़ी जिमेदारियां* कोषाध्यक्ष, व प्रदेश उपाध्यक्षो ने कहा आप की उम्मीद छत्तीसगढ़ में बढ़ चुकी है।
बालोद जिला  आप आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई संपन्न,मिली बड़ी जिमेदारियां* कोषाध्यक्ष, व प्रदेश उपाध्यक्षो ने कहा आप की उम्मीद छत्तीसगढ़ में बढ़ चुकी है।

बालोद जिला आप आदमी पार्टी  कार्यकर्ताओं की बैठक हुई संपन्न,मिली बड़ी जिमेदारियां* कोषाध्यक्ष, व प्रदेश उपाध्यक्षो ने कहा आप की उम्मीद छत्तीसगढ़ में बढ़ चुकी है।

    बालोद :- आम आदमी पार्टी बालोद छत्तीसगढ़ की जिला कार्यक्रताओं की बैठक संपन्न हुई,जिसमे मुख्य रूप से प्रदेश कोषाध्यक्ष जसबीर सिंह,प्रदेश उपाध्यक्ष देवलाल नरेटी,प्रदेश उपाध्यक्ष घनश्याम चंद्राकर जी के उपस्थिति में संपन्न हुआ। बालोद जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में बैठक का आयोजन बालोद आप जिला कार्यालय में कराया गया जिसमे बालोद जिला के 150 पद्दाधिकारी वा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रदेश पदाधिकारियों द्वारा जिले के पाधिकारियो को संगठन विस्तार हेतु प्रतेक ब्लॉक की बड़ी जिमेदारी दी गई,यह संगठन विस्तार प्रदेश में लाने वाले बदलाव के लिए अति आवश्यक है। छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी ने पिछले चुनाव में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कर चुनाव लड़ी लेकिन उस समय छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी का संगठन न हो पाने की वजह से आप पार्टी अपने विजन को जनता तक पहुंचने में असमर्थ रही थी।अब देखना ये है की आम आदमी पार्टी की इस बार की मेहनत क्या रंग लाती है।पंजाब में ऐतिहासिक जीत के बाद कांग्रेस में एक डर बैठ चुका है की जहां जहां कांग्रेस की सरकार थी आम आदमी पार्टी ने वहा वहा सरकार बनाई,अब इस बार छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस की सरकार है तो इस बार भी कांग्रेस के लिए चिंता का विषय बन गया है। बहर हाल जब तक आप का संगठन छत्तीसगढ़ में बूथ लेवल तक नहीं बना तो आप की उम्मीद कम हो सकती है,लेकिन लगातार कार्यकर्ता सम्मेल,सदस्यता ग्रहण करवा आ अपनी पार्टी को तेजी से फैला रही है।अगर आप की मेहनत निरंतर जारी रही तो पंजाब का रिजल्ट छत्तीसगढ़ में भी देखने मिल सकता है। कोषाध्यक्ष सरदार जसबीर सिंह ने बैठक के दौरान कहा,की बिना मेहनत के तो रोटी नहीं मिलती,तो फिर प्रदेश का विकास बिना मेहनत के कैसे होगा।हमारी मेहनत हमारे विजन को जनता तक पहुंचाना है,और हमारे विजन को जन जन तक पहुंचा दिया गया तो,छत्तीसगढ़ में आप की सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता।शिक्षा स्वास्थ बिजली पानी जैसी मूलभूत सुविधा अगर सुचारू रूप से भाजपा कांग्रेस नही दे पा रही है तो छत्तीसगढ़ की जनता के लिए हम एक अच्छा विकल्प बनेंगे।इस बार छत्तीसगढ़ की जनता आप की सरकार बनाएगी। प्रदेश उपाध्यक्ष देवलाल नरेटी ने कहा,आपको दीये गई जिम्मेदारी पार्टी के लिए बल्कि परिवर्तन के लिए है यह मेहनत आप किसी राजनैतिक पार्टी के लिए नही बल्कि छत्तीसगढ़ की जनता को एक सही विकल्प देने हेतु कर रहे हो,वो विकल्प जो छत्तीसगढ़ में पहले दे पाते तो छत्तीसगढ़ की स्थिति सबसे अमीर राज्यों में की जाती,भाजपा और कांग्रेस ने हमे अमीर राज्य का गरीब जनता बना कर छोड़ दिया है।इस बात सत्ता नही प्रदेश का परिवर्तन होगा।इस बार विकास और कार्य की राजनीति होगी।आप सभी के मेहनत से। आप जिलाध्यक्ष दीपक आरदे ने कहा आप की संगठन विस्तार विधानसभा तक पूर्ण रूप से हो चुकी है, अब हम ब्लॉक,मंडल,और बूथ तक पहुंचेंगे और 3 महीने के अंदर बालोद जिले के तीनो विधानसभा में हमारा संगठन तेजी से बढ़ने हमारा अथक प्रयास रहेगा, व बालोद जिले के तीनो विधानसभा से आम आदमी पार्टी तीनो सीटे लड़ेंगी।साथ में उन्होंने कहा की जिनको भी ईमानदार राजनैतिक पार्टी आम आदमी पार्टी के साथ जुड़ना हो +916263230333 नंबर पर मिस कॉल कर हमसे जुड़ सकते है। उपरोक्त जानकारी आम आदमी पार्टी जिला मिडिया प्रभारी पंकज जैन द्वारा प्रेस वार्ता में दी गई।

रिपोर्ट :- अरूण उपाध्याय बालोद