संसदीय सचिव कुँवर सिंह निषाद ने पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय श्री राजीव गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर नमन किया

बालोद//अर्जुन्दा-संसदीय सचिव कुँवर सिंह निषाद ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की 21 मई पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। श्री निषाद ने कहा है कि देश के विकास और नवनिर्माण में स्वर्गीय श्री राजीव गांधी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। राजीव जी ने युवा प्रधानमंत्री के रूप में देश की बागडोर सम्हाली। उनके नवोन्मेषी और दूरदर्शी युवा सोच के कारण भारत में सूचनाक्रांति आई जिसने देश को एक नई गति और दिशा दी। उनकी पहल के प्रभाव के रूप में आज हम ई-प्रशासन का वर्तमान स्वरूप और शासकीय कामकाज में पारदर्शिता देख पा रहे हैं। डिजिटल इंडिया की नींव राजीव जी के कार्यकाल में ही रख दी गई थी। राजीव जी ने पंचायती राज संस्थाओं और नगरीय निकायों को अधिकार संपन्न बनाकर देश की नींव मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने मतदान की आयु 21 से कम कर 18 वर्ष में ही युवाओं को मत देने का अधिकार दिलाया। विज्ञान और तकनीकी को बढ़ावा देकर उन्होंने देश में उद्योगों के लिए नए रास्ते खोले। वास्तव में राजीव जी आधुनिक भारत के स्वप्नदृष्टा थे।

समाचार विज्ञापन के लिये

मो-7089094826

     9302694826

     9425572406