जलवायु परिवर्तन के चुनौंतियो एवं समाधान पर विचार संगोष्ठी का हुआ कार्यक्रम

जलवायु परिवर्तन के चुनौंतियो एवं समाधान पर विचार संगोष्ठी का हुआ कार्यक्रम
जलवायु परिवर्तन के चुनौंतियो एवं समाधान पर विचार संगोष्ठी का हुआ कार्यक्रम

जलवायु परिवर्तन के चुनौंतियो एवं समाधान पर विचार संगोष्ठी का हुआ कार्यक्रम

 

बालोद// विश्व पर्यावरण दिवस पर सोसायटी फॉर इंटिग्रेटेड रूरल डेवलपमेंट के द्वारा सामान्य विज्ञान की जागरूकता अभियान “ विज्ञानोदय “ के अंतर्गत विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्राम अरौद में जलवायु परिवर्तन के चुनौंतियों एवं समाधान विषय पर विचार संगोष्ठी कार्यक्रम किया गया। जिसमे मौसम में परिवर्तन के कारण होने वाले जोखिम के बारे में बताया गया। साथ ही पर्यावरण सरंक्षण के सम्बन्ध में ग्रामीणों को जानकारी दिया गया कैसे आज आजके समय में भू जल स्तर निचे जा रहा है जिससे आने वाले समय में जल की समस्या आम जीवन के साथ कृषि पर भी प्रभाव डालेगा | आज अगर पर्यावरण संरक्षण के उपाय नहीं किये गए तो जलवायु में परिवर्तन का मुख्य कारण पर्यावरण का क्षरण होगा । पर्यावरण दिवस के अवसर पर सोसायटी फॉर इंटिग्रेटेड रूरल डेवलपमेंट के द्वारा कार्यक्रम का प्रारंभ कार्यक्रम समन्वयक भूपेंद्र कुमार साहू एवं साग सब्जी उत्पादक सहकारी समिति (एफपीओ) के सदस्यों के द्वारा पीपल वृक्ष की पूजा अर्चना कर एवं पर्यावरण की सुरक्षा सम्बंधित गीत गाकर किया गया। तत्पश्चात विज्ञानोदाय के प्रभारी एवं संस्था सचिव संतोष खरे के द्वारा एफ पी ओ सदस्यों और ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण के उपाय बताये। साथ ही जलवायु परिवर्तन पर विस्तृत जानकारी दी। उसके कारण ,प्रभाव व उपायों के बारे में बताये एवं पर्यावरण संरक्षण जागरूकता पर सभी उपस्थित ग्रामीणों को यह संकल्प दिलाया गया कि वे अधिक से अधिक पेड़ लगायेंगें और पर्यावरण की रक्षा करेंगें।

विज्ञानोदय के इस कार्यक्रम के प्रभारी और एफ पी ओ के सीईओ भूपेंद्र कुमार साहू ने भी सदस्यों और ग्रामीणों को पर्यावरण के संरक्षण और जल, जंगल और जमीन को बचाने एवं सुरक्षा करने हेतु योगदान देने के लिए सभी को प्रेरित किये। सभी ने जल, जंगल एवं प्रकृति के संरक्षण के उपाय करने की शपथ ली और जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को कम करने में अपना योगदान देने हेतु ग्रामीणों में जागरूकता लाने के प्रयास निरन्तर जारी रखेंगे। संस्था के जलग्रहण परियोजना प्रभारी सतेन्द्र सिन्हा ने सभी से पर्यावरण को संरक्षण और प्रदूषित होने से बचाने का आह्वान किया और उज्जवल भविष्य के लिए सभी को संकल्पित होने को कहा। अंत में एफ पी ओ के अध्यक्ष अशोक यादव द्वारा सभी आमंत्रितो का कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आभार प्रकट किये एवं जलवायु परिवर्तन पर विशेष जानकारी प्रदान करने के लिए श्री एस. के खरे का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए एफ पी ओ सदस्य रुमलाल निषाद, ओमप्रकाश, घनश्याम, कल्याण, उप सरपंच ग्राम अरौद एवं महिला समूह समन्वयक श्रीमती मालती यादव का विशेष सहयोग रहा।

समाचार विज्ञापन एवं सुझाव के लिए

cgnewsplus24@gamilcom

Contek

 7089094826

9302694826