कलेक्टर डाॅ. सिंह ने लाईवलीहुड काॅलेज पाकुरभाट में चल रहे प्रशिक्षण का लिया जायजा

बालोद :- कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह ने आज लाईवलीहुड काॅलेज पाकुरभाट पहुॅचे। उन्होंने लाईवलीहुड काॅलेज में विभिन्न ट्रेडों में चल रहे प्रशिक्षण का जायजा लिया। कलेक्टर ने सिलाई प्रशिक्षण सहित ब्यूटी पार्लर, मेसन, इलेक्ट्रिशियन, मैकेनिकल प्रशिक्षण कक्षों का अवलोकन किया और आवश्यक निर्देश दिए।

इस अवसर पर उन्होनें प्रशिक्षण ले रहे प्रशिक्षणार्थियों से भी चर्चा की और प्रशिक्षणार्थियों को मन लगाकर प्रशिक्षण लेने प्रेरित किया। उन्होंने   लाईवलीहुड काॅलेज का संचालन सुव्यवस्थित रूप से करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. रेणुका श्रीवास्तव, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती शीतल बंसल, कौशल विकास के सहायक संचालक श्री विकास देशमुख सहित लाईवलीहुड काॅलेज के कर्मचारी आदि मौजूद थे।

रिपोर्ट :-अरुण उपाध्याय बालोद