मुख्यमंत्री के सलाहकार  प्रदीप शर्मा ने किया जिले में एनजीजीबी योजना के कार्यों की प्रगति की गहन समीक्षा अधिक से अधिक गोबर की खरीदी करने तथा नाला बंधान एवं जल संरक्षण के समुचित उपाय सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

बालोद :- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सलाहकार प्रदीप शर्मा ने आज कलेक्टोरेट बालोद के सभाकक्ष में कृषि एवं सम्बद्ध विभागों की बैठक लेकर जिले में राज्य शासन की विशेष प्राथमिकता वाले नरवा, गरूवा, घुरवा, बाड़ी योजना के कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने वैज्ञानिक पद्धति से गौठान में कराए जाने वाले विभिन्न कार्यों के अलावा वाॅटर रिचार्ज एवं जल संरक्षण के उपायों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियाॅ दी। शर्मा ने गोधन न्याय योजना के महत्व एवं इसके लाभ के संबंध में जानकारी देते हुए सभी गौठानों में अधिक से अधिक मात्रा में गोबर की खरीदी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने नाला बंधान एवं जल संरक्षण को आज के समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता बताते हुए अधिकारियों को इस कार्य को विशेष प्राथमिकता के साथ करने को कहा।

बैठक में कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह, वनमण्डलाधिकारी आयुष जैन, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. रेणुका श्रीवास्तव सहित कृषि एवं सम्बद्ध विभागों के अधिकारी मौजूद थे। शर्मा ने राज्य शासन द्वारा संचालित गोधन न्याय योजना को आमजनता के लिए अत्यंत लाभकारी बताते हुए कहा कि इस योजना के महत्व को देखते हुए देश के विभिन्न राज्यों ने इस योजना को अपने राज्य में लागू करने का फैसला किया है। उन्होंने अधिकारियों को गोबर खरीदी के कार्य को जिले के सभी गौठानों में प्राथमिकता के साथ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वर्मी कम्पोस्ट आज के समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है और इसकी मांग विदेशों में भी हो रही है। शर्मा ने कहा कि हम जितनी मात्रा में गोबर की खरीदी करेंगे, उतनी मात्रा में वर्मी कम्पोस्ट का निर्माण सुनिश्चित हो सकेगा। इसके अलावा उन्होंने सभी गौठानों में मवेशियों के पीने के पानी की व्यवस्था हेतु समुचित मात्रा में कोटना की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शर्मा ने जिले में नरवा योजना की स्थिति की समीक्षा करते हुए भू-जल के स्त्रोत को बढ़ाने एवं जल संरक्षण हेतु सभी जरूरी उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में शर्मा ने बाड़ी योजना के कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने कुपोषण की समस्या को दूर करने हेतु बाड़ियों में पर्याप्त मात्रा में सब्जियों एवं फलों का उत्पादन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्कूल, आश्रम, छात्रावासों में भी गौठानों में निर्मित साग-सब्जी आदि का उपयोग सुनिश्चित कराई जाए। शर्मा ने वनमण्डलाधिकारी से आवर्ति चारागाह के कार्यों के संबंध में जानकारी ली। इसके अलावा उन्हांेंने अधिकारियों को गाॅव में आवश्यकता पड़ने पर नए गौठान स्वीकृत कर शीघ्र कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए। इस दौरान  शर्मा ने कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह के कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा की। कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह ने वनमण्डलाधिकारी आयुष जैन को आवर्ति चारागाहों में वनधन के कार्यों से भी जोड़ने के निर्देश दिए।

रिपोर्ट :- अरुण उपाध्याय बालोद