नवपदस्थ कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमलोगों की समस्याएं

नवपदस्थ कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमलोगों की समस्याएं
नवपदस्थ कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमलोगों की समस्याएं

नवपदस्थ कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमलोगों की समस्याएं

बालोद :-नवपदस्थ कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने आज संयुक्त जिला कार्यालय के जनदर्शन कक्ष में पहंुचकर आम लोगों की मांगो एवं समस्याआंे को गंभीरतापूर्वक सुना। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को तलब कर आम लोगों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु जरूरी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात् आम लोगों के समस्याओं के निराकरण हेतु जनदर्शन में पहुॅचे नवपदस्थ कलेक्टर के मधुर एवं आत्मीय व्यवहार से आवेदक बहुत ही अभिभूत हुए। उन्हांेने अधिकारियों को जनदर्शन में पहुॅचे लोगों की मांगो और समस्याओं को पूरी संवेदनशीलता के साथ सुनने तथा उनके निराकरण हेतु कारगर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. रेणुका श्रीवास्तव, एडीएम योगन्द्र श्रीवास सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे ।

रिपोर्ट:- अरुण उपाध्याय बालोद