मुख्यमंत्री ने दी जिले के किसानों, मजदूरों एवं पशुपालकों को दीपावली के पूर्व सौगात

मुख्यमंत्री ने दी जिले के किसानों, मजदूरों एवं पशुपालकों को दीपावली के पूर्व सौगात
मुख्यमंत्री ने दी जिले के किसानों, मजदूरों एवं पशुपालकों को दीपावली के पूर्व सौगात

 

मुख्यमंत्री ने दी जिले के किसानों, मजदूरों एवं पशुपालकों को दीपावली के पूर्व सौगात

 

 

बालोद :- किसानो के खाते में राजीव गांधी किसान न्याय योजना अंतर्गत 87 करोड़ 93 लाख रूपए गोधन न्याय योजना के अंतर्गत 08 लाख 51 हजार तथा राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना अंतर्गत 02 करोड़ 56 लाख 84 हजार रूपए की राशि का किया गया अंतरण समर्थन मूल्य पर उड़द, मूंग और अरहर खरीदी योजना का किया शुभारंभ नामांतरण सरलीकरण करने हेतु आनलाईन पोर्टल का किया शुभारंभ

 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रायपुर स्थित निवास कार्यालय में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना तथा राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत राज्य के किसानों के बैंक खाते में राशि का अंतरण कर दीपावली के पूर्व सौगात दी है।

जिसके अंतर्गत बालोद जिले में राजीव गंाधी किसान न्याय योजना के तहत् 01 लाख 42 हजार 205 किसानों के बैंक खाता में तृतीय किस्त की राशि 87 करोड़ 93 लाख 40 हजार 952 रूपए, गोधन न्याय योजना के तहत् 03 हजार 959 पशुपालकों व हितग्राहियों को 08 लाख 51 हजार 338 रूपए और राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के अंतर्गत 12 हजार 842 हितग्राहियों के बैंक खाता में द्वितीय किस्त की राशि 02 करोड़ 56 लाख 84 हजार रूपए आॅनलाइन अंतरित कर लाभान्वित किया गया। इस दौरान श्री बघेल ने समर्थन मूल्य पर दलहन फसल उड़द, मूंग और अरहर खरीदी के अभिनव योजना का भी शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में अविवादित नामांतरण एवं खाता विभाजन प्रकरणों के त्वरित एवं समयबद्ध निराकरण हेतु नामांतरण प्रक्रिया को सरलीकृत करते हुए तैयार किए गए ऑनलाईन नामांतरण पोर्टल के नये वर्जन का शुभारंभ किया।

       

इस अवसर पर मुख्यमंत्री बघेल ने विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मंडावी के के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए उनके निधन को प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

उन्होंने कहा कि हमने एक अच्छा राजनेता एवं समाज सेवक को खो दिया है।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने 02 मिनट का मौन धारण कर स्व. मंडावी को अपनी विनम्र श्रद्धंाजलि दी। इस अवसर पर संयुक्त जिला कार्यालय के एनआईसी कक्ष में कलेक्टर कुलदीप शर्मा, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. रेणुका श्रीवास्तव, डिप्टी कलेक्टर सुरेश साहू एवं अमित श्रीवास्तव सहित उप संचालक कृषि एन.एल.पाण्डे तथा अन्य अधिकारी और हितग्राहीगण मौजूद थे।

रिपोर्ट :- अरुण उपाध्याय बालोद