कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आम लोगों की समस्याए अधिकारियों को मांगों एवं समस्याओ के निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश

बालोद :- कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में आम लोगों से मुलाकात कर उनके मांगों और समस्याओं को सुना।

जनदर्शन में आज जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग कलेक्टर कुलदीप शर्मा से मुलाकात करने पहुॅचे थे। कलेक्टर ने उनके मांगों एवं समस्याओं को पूरी संवेदनशीलता के साथ सुना और संबंधित विभाग के अधिकारियों को तलब कर उसके निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

जनदर्शन में ग्राम सरेखा की गोधनी बाई ने विधवा पेंशन दिलाने, ग्राम गुरूर के मुलाबाई ने मरम्मत कार्य कराने, ग्राम सोंहतरा के ग्रामीणों ने खसरा सुधार कराने सहित अन्य लोगों ने भी अपनी मांगों एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन कलेक्टर शर्मा को सौंपे।

रिपोर्ट :- अरुण उपाध्याय बालोद