बालोद जिले से हजारों भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता बिलासपुर महतारी हुंकार रैली में हुए शामिल

बालोद जिले से हजारों भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता बिलासपुर महतारी हुंकार रैली में हुए शामिल
बालोद जिले से हजारों भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता बिलासपुर महतारी हुंकार रैली में हुए शामिल

 

बालोद जिले से हजारों भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता बिलासपुर महतारी हुंकार रैली में हुए शामिल

 

बालोद :- प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा द्वारा 11 नवंबर को बिलासपुर में हुए महतारी हुंकार रैली में बालोद जिले से हजारों भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया ।

अमेठी की सांसद एवं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को सुनने प्रदेशभर से लाखों महिलाओं ने बिलासपुर में महतारी हुंकार रैली में सम्मिलित हुए।

 

महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के ऊपर हो रहे अत्याचार को लेकर कांग्रेस सरकार को घेरने भाजपा महिला मोर्चा की विशाल रैली व सभा के माध्यम से प्रदेश में राजनीतिक वातावरण में परिवर्तन की लहर बनी है ।

जिला प्रभारी केदारनाथ गुप्ता,जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्णकांत पवार ने कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए विधानसभा एवं मंडल स्तर पर कार्यकर्ताओं को बैठको के माध्यम से व्यवस्था को लेकर प्रभारियों की नियुक्ति की थी।

किंतु बालोद जिले के सभी 9 मंडलों मे आपेक्षित बिलासपुर जाने वाली कार्यकर्ताओं के आधार पर बड़ी बसों का छोटे वाहनों की व्यवस्था की गई थी किंतु स्वस्फुर्त जाने वालो मे वृद्धि हुई थी।

जिसके लिए अतिरिक्त वाहनों की व्यवस्था करनी पड़ी रैली में शामिल होने महिलाओं में उत्साह का माहौल था।

महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष दीपा साहू के नेतृत्व में मुख्य वक्ता स्मृति ईरानी सहित प्रदेश के दिग्गज नेताओं को सुना सभा में प्रमुख रूप से भाजपा के प्रदेश जिला एवं मंडल अध्यक्ष सहित महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं में शीतल नायक, संध्या भारद्वाज ,सुशीला साहू, अनीता कुमेटी, दीपा साहू ,राधिका भारद्वाज,प्रेम लता साहू,लीला शर्मा, संगीता चंद्राकर,कीर्तिका साहू ,मिखि मसिया, भानुमति साहू, रश्मि साहू, महेश्वरी ठाकुर, मोहनी देवांगन उर्मिला साहू ,हितेश्वरी कौशिक ,चंद्रिका गंजीर, गीता मरकाम, सरोज गंगबेर, भानुमति साहू, रामेश्वरी साहू, संध्या साहू, कांति सोनेवरी सुभद्रा दांडेकर किरण सिन्हा रजनी जयसवाल, रुकमणी सोनकर, सत्या गावमे, अंबिका यादव, सुनीता मनहर, पुनिया ठाकुर सरोजिनी साहू मीता साहू डामेश्वरी साहू सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्ट :- अरुण उपाध्याय बालोद

   मोबाइल न :- 9425572406