*आंगनबाडी कार्यकर्ताओं की हड़ताल को भाजपा नेताओं ने दिया समर्थन* *पूर्व विधायक राजेन्द्र राय एवं जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र चंद्राकर पहुंचे हड़ताल स्थल*

*आंगनबाडी कार्यकर्ताओं की हड़ताल को भाजपा नेताओं ने दिया समर्थन*

*पूर्व विधायक राजेन्द्र राय एवं जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र चंद्राकर पहुंचे हड़ताल स्थल*

बालोद :- आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ छत्तीसगढ़ द्वारा बालोद जिले में अपने 8 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन लगातार जारी है। आंगनबाडी कार्यकर्ताओं के हड़ताल को समर्थन देने गुंडरदेही के पूर्व विधायक राजेन्द्र राय और बालोद जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र चंद्राकर हड़ताल स्थल पहुंचे और आंगनबाड़ी के कार्यकर्ता और सहायिकाओं की जायज मांगो का समर्थन किया।इस मौके पर अपना पूर्ण समर्थन देकर हड़ताल को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक राजेन्द्र राय ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार चुनाव के पूर्व अनेकों घोषणा की थी। किंतु 4 साल से अधिक हो गया एक भी वादा पूरा नहीं किया गया केवल और केवल झूठे आश्वासन देकर प्रदेश की माताओं बहनों को एवं आम जनमानस को गुमराह किया जा रहा है,उन्होंने कहा कि जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपनी जायज मांगों को लेकर विगत कई दिनों से हड़ताल पर है लेकिन प्रदेश की कांग्रेस सरकार उनकी मांगों को अनसुना कर रही है। जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र चंद्राकर ने कहा कि 8 सूत्रीय मांगे जिसमें भारत सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम वेतन 18000 एवं सहायिका को 9000 प्रतिमाह भुगतान जायज है साथ ही 9 माह की एरियर्स राशि का भुगतान, असिस्टेंट के आधार पर पदोन्नति तथा वरिष्ठता के आधार पर सुपरवाइजर का पद भरने जैसे मांगे जायज है। आप लोगों के साथ संघर्ष करते हुए कंधे से कंधा मिलाकर भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ पूर्ण समर्थन देने की बात कही। इस अवसर पर .....असँख्य आंदोलनरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका उपस्थित रहे।