कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने आज जनदर्शन में पहुॅचे 02 दिव्यांगजनों की समस्या को संवेदनशीलता के साथ विचार कर समाज कल्याण विभाग को निर्देशित कर दोनो दिव्यांगजन को ट्रायसायकल प्रदान कर उनकी राह आसान कर दी

    बालोद :- कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने आज जनदर्शन में पहुॅचे 02 दिव्यांगजनों को ट्रायसायकल प्रदान कर उनकी राह आसान कर दी है।

    डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम दिघवाड़ी की 80 प्रतिशत दिव्यांग शैलेन्द्री नेताम और डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम अरजपुरी के 60 प्रतिशत दिव्यांग सदाराम ने आज जनदर्शन में कलेक्टर को आवेदन सौंपकर अपनी चलने-फिरने में होने वाली समस्या से अवगत कराया और पात्रतानुसार बैटरी चलित ट्रायसायकल व सामान्य ट्रायसायकल प्रदान किया।

         कलेक्टर शर्मा ने उनकी समस्या को संवेदनशीलता के साथ विचार कर समाज कल्याण विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया कि वे तत्काल बैटरी चलित ट्रायसायकल व सामान्य ट्रायसायकल उपलब्ध कराए।

   कलेक्टर के निर्देश पर तत्काल ही उन्हें ट्रायसायकल उपलब्ध करा दिया गया। ट्रायसायकल पाकर दिव्यांग शैलेन्द्री और सदाराम ने शासन-प्रशासन को धन्यवाद देते हुए कहा कि वे अब ट्रायसायकल के माध्यम से कहीं भी जाना-आना कर सकते है, उसकी समस्या का तत्काल निराकरण हुआ है। कलेक्टर के निर्देश पर तत्काल बैटरी चलित ट्रायसायकल मिलने वे बहुत ही प्रसन्नचित नजर आ रहे थे।

     उन्होंने कलेक्टर जनदर्शन एवं कलेक्टर कुलदीप शर्मा के संवेदनशीलता की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए जिला कार्यालय में प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाली कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम को अपने जैसे अनेक जरूरतमंद लोगों के लिए अत्यंत कारगर बताया।

रिपोर्ट खास :- अरुण उपाध्याय बालोद मो न :- 94255 72406