असामाजिक तत्वों का साथ देने वालों के खिलाफ पद और पार्टी से निष्कासित कर कार्यवाही किया जाय :- जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री रत्ती राम कोसमा

        बालोद :-जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री रत्ती राम कोसमा ने पीसीसी चीफ मोहन मरकाम को पत्र लिख देवरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अंतर्गत कुछ पदाधिकारीयों द्वारा पार्टी विरोधी कार्य कर और असामाजिक तत्वों का साथ देने वालो के खिलाफ पद और पार्टी से निष्कासन कर कार्यवाही करने की बात कही है।

     दरअसल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवरी के ब्लॉक अध्यक्ष कोदुराम दिल्लीवार ने जिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष चन्द्रप्रभा सुधाकर को पत्र लिखा अवगत कराया है कि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवरी अंतर्गत पूर्व अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवरी और वर्तमान में प्राधिकृत अधिकारी सेवा सहकारी समिति देवरी के जीवल लाल कश्यप, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवरी के उपाध्यक्ष युगल किशोर कश्यप और नाहन्दा के सेक्टर अध्यक्ष मुरली मण्डावी के द्वारा कांग्रेस पार्टी के खिलाफ असामाजिक काम करने वाले (सट्टा लिखने वाले) के साथ धरना प्रदर्शन एवं सरकार, विधायक और पार्टी के खिलाफ विगत 10 दिनों से मार्री बंगला तहसील के पास धरने पर बैठे है और नारेबाजी करते रहते हैं।

      जिसके चलते ही अध्यक्ष कोदुराम दिल्लीवार ने उक्त तीनों को कांग्रेस पार्टी से निष्काषित करने की बात पत्र लिख कही है। ब्लॉक अध्यक्ष कोदुराम दिल्लीवार द्वारा जिलाध्यक्ष को लिखे गए पत्र के आधार पर जिला महामंत्री रत्तीराम कोसमा ने पीसीसी चीफ मोहन मरकाम को पार्टी विरोधी कार्य करने वाले उक्त तीनों पदाधिकारियों पर अविलंब कार्यवाही करते हुए पार्टी से तत्काल निष्काषित करने पत्र लिखा हैं।

रिपोर्ट की तेज खबर :- सीजीन्यूज प्लस 24