बालोद समीपस्त सिवनी ग्राम की "नन्ही मिष्ठी लवकुश को मिला नया जीवन" कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने बेबी डॉल गुड़िया गिफ्ट भेंट कर दी बधाई,

बालोद समीपस्त सिवनी ग्राम की
बालोद समीपस्त सिवनी ग्राम की

 

   बालोद समीपस्त सिवनी ग्राम की "नन्ही मिष्ठी लवकुश को मिला नया जीवन"

कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने बेबी डॉल गुड़िया गिफ्ट भेंट कर दी बधाई,

  

 

  बालोद :- जिला बालोद अंतर्गत ग्राम सिवनी निवासी मिष्ठी लवकुश उम्र 04 वर्ष गंभीर बीमारी स्पाइनल डिस्टोपिस्म विथ मेनिंगो माइलोसिल लेवल 4 से ग्रसित थी।

    परिवार मजदूरी कर अपना जीवन यापन कर रहा था। निजी अस्पताल में ढाई लाख रूपये इलाज के लिए मांगे गए। तब परिवार ने कलेक्टर से भेंट कर निशुल्क इलाज हेतु मदद मांगी।

    कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जे एल उइके एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक अखिलेश शर्मा को रायपुर में निशुल्क इलाज हेतु निर्देश दिए। डॉ. ग्लेड द्वारा बच्ची को विशेष वाहन से डी.के.एस. अस्पताल रायपुर भेजकर निशुल्क ऑपरेशन करवाया।

   बच्ची अब बिल्कुल स्वस्थ है आज परिवार ने कलेक्टर से भेंट कर धन्यवाद दिया एवं कलेक्टर ने बच्ची को मिठाई खिलाकर गुड़िया भेंट की ।

    बच्ची ने अपने जन्मदिन पर कलेक्टर से गिफ्ट देने भी कहा।

   मार्मिक दृश्य देखकर समस्त उपस्थित समस्त अधिकारियों ने तालियों बजाकर बच्ची को आर्शीवाद दिया।

 

रिपोर्ट खास :- अरुण उपाध्याय बालोद , मो नम्बर :- 94255 72406