कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार बालोद जिले में सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण कार्य  की सभी तैयारियां पूर्ण जिला प्रशासन द्वारा की गई आम जनता से सहयोग करने की अपील

कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार बालोद जिले में सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण कार्य  की सभी तैयारियां पूर्ण  जिला प्रशासन द्वारा की गई आम जनता से सहयोग करने की अपील
कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार बालोद जिले में सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण कार्य  की सभी तैयारियां पूर्ण  जिला प्रशासन द्वारा की गई आम जनता से सहयोग करने की अपील

 

कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार बालोद जिले में सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण कार्य  की सभी तैयारियां पूर्ण

जिला प्रशासन द्वारा की गई आम जनता से सहयोग करने की अपील

 

   बालोद :- कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार राज्य में 01 अप्रैल से शुरू हो रहे सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण कार्य के अंतर्गत बालोद जिले में इस कार्य की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

  जिला प्रशासन द्वारा जिले में इस कार्य को सफलतापूर्वक एवं त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराने हेतु आम जनता से इस कार्य में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए सर्वेक्षण दल को पूरी तरह से सहयोग करने की अपील की गई है।

  कलेक्टर  शर्मा ने इस कार्य के अंतर्गत जिले में निवासरत ग्रामीण परिवारों को सर्वेक्षण दल के सदस्यों को सही-सही जानकारी उपलब्ध कराने तथा सर्वेक्षण के समय परिवार के सभी सदस्यों को उपस्थित रहने की अपील की है।

  इसके अलावा उन्होंने सर्वेक्षण दल के सदस्यों को आवश्यकता दस्तावेजों की प्रति उपलब्ध कराने तथा सर्वेक्षण में शामिल 18 बिदुंओं के अंतर्गत चाही गई दस्तावेजों की जानकारी भी तैयार रखने को कहा है।

  उल्लेखनीय है कि इस कार्य के अंतर्गत 01 अपै्रल से 30 अपै्रल 2023 तक जिले में निवासरत ग्रामीण परिवारों का छत्तीसगढ़ सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण किया जाना है।

  सर्वेक्षण का उद्देश्य विगत वर्षों में शासन की योजनाओं का जन सामान्य के जीवन स्तर पर पड़े प्रभाव का आंकलन कर प्राप्त डाटा का भविष्य योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन तथा नई योजनाओं के निर्माण हेतु उपयोग किया जाना है।

  जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. रेणुका श्रीवास्तव ने बताया कि बालोद जिले को 05 विकासखण्डों में छत्तीसगढ सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण कार्य की सभी तैयारियां पूर्ण की जा चुकी है।

  उन्होंने बताया कि सर्वेक्षण हेतु कुल 605 प्रगणक दल तथा 167 सुपरवाइजरों की नियुक्ति कर उन्हें वृहद प्रशिक्षण भी प्रदान किया जा चुका है। इसके साथ ही उनके सुविधा के लिए उन्हें परिचय पत्र भी प्रदान कर दिया गया है।

  प्रगणकों को एस.ई.सी.सी. 2011 की सूची, प्रधानमंत्री आवास की स्थाई प्रतिक्षा सूची, आवास प्लस सूची, राशन कार्ड धारियों की सूची, धान विक्रय का किसान पंजीयन की सूची एवं मनरेगा जाॅब कार्ड सूची प्रदान कर दी गई है।

  इन सूचियों की मदद से प्रगणकों को सर्वेक्षण करने में मदद मिलेगी। इसके अलावा ग्राम स्तर पर भी सर्वेक्षण की तैयारी पूरी कर ली गई है। कोटवारों के माध्यम से लगातार मुनादी कराई जा रही है।

 साथ ही ग्रामीण परिवारों को सर्वेक्षण के समय आधार कार्ड आदि आवश्यक दस्तावेजों तथा परिवारों के सभी सदस्यों के साथ उपस्थित रहने को कहा है। उन्होंने बताया कि सर्वेक्षण में 18 बिदुंओं पर मोबाईल एप्प के माध्यम से प्रपत्र में जानकारी भरी जानी है।

  जिसमें मुख्य रूप से सभी सदस्यों का विस्तृत विवरण जैसे रोजगार की उपलब्धता, शैक्षणिक योग्यता, प्रधानमंत्री आवास, राशन कार्ड, नरेगा जाॅब कार्ड की उपलब्धता, धान विक्रय का किसान पंजीयन क्रंमाक आधार कार्ड, समस्त स्त्रोतों से कुल वार्षिक आय भूमि की जानकारी, सिंचाई साधन की उपलब्धता, वाहन, टी.वी., एअर कंडिशन की जानकारी, उपयोग किए जा रहे ईंधन की जानकारी, विद्युत की उपलब्धता की जानकारी को शामिल को प्रत्येक परिवार के सदस्यों का सर्वे किया जाना है।

 

रिपोर्ट खास :- अरुण उपाध्याय बालोद , मो नम्बर :- 94255 72406