चिट फंड का नया फंडा से भोली भाली महिलाओं को झांसा देने वाला अर्जुन्दा पुलिस की गिरफ्त में

चिट फंड का नया फंडा से भोली भाली महिलाओं को झांसा देने वाला अर्जुन्दा पुलिस की गिरफ्त में
चिट फंड का नया फंडा से भोली भाली महिलाओं को झांसा देने वाला अर्जुन्दा पुलिस की गिरफ्त में
चिट फंड का नया फंडा से भोली भाली महिलाओं को झांसा देने वाला अर्जुन्दा पुलिस की गिरफ्त में
 

चिट फंड का नया फंडा से भोली भाली महिलाओं को झांसा देने वाला अर्जुन्दा पुलिस की गिरफ्त में

अर्जुन्दा:-थाना क्षेत्र की 41 महिलाओ को, ज्यादा ब्याज का झासा देकर, ठगी करने वाला आरोपी खोमू निषाद गिरफ्तार आरोपी द्वारा अर्जुन्दा क्षेत्र में लगभग 17 लाख एवं घुमका क्षेत्र में 08 लाख रूपये की धोखाधड़ी की गयी है ठगी के शिकार एक महिला ने की थी आत्महत्या वहीं राजनांदगॉव जिले के घुमका क्षेत्र में भी 27 महिलाओ से करीब 08 लाख ठगी की गई है। थाना अर्जुन्दा में दिनांक 04.10.2020 को थाना सुपेला से मर्ग डायरी प्राप्त होने पर जॉच पर लिया गया। जॉच करने में यह पाया गया कि मृतिका सुनीता बाई साहू दिनाक 08.09.2019 को शाम 06ः00 बजे अपने घर में जहर सेवन कर ली थी जिसका स्पर्श निजी अस्पताल भिलाई में ईलाज चल रहा था। ईलाज के दौरान दिनाक 13.09.2020 को शाम 06ः30 बजे मृत्यु हो गई। मग र् जॉच के दौरान मृतिका के परिजनो एवं महिला समूह के सदस्यों का कथन लिया गया। जांच में यह तथ्य आया कि खोमू निषाद ग्राम कातरो थाना उतई जिला दुर्ग द्वारा 2018 में मृतिका के माध्यम से देवरी द, एवं भरदाकला की 40 से अधिक महिलाओ को ज्यादा ब्याज का झासा दिया गया। महिलाओ का समूह बनाकर मृतिका सुनीता देवरी द, थाना अर्जुन्दा को समूह का अध्यक्ष बनाया। इन महिलाएॅ द्वारा समूह एवं स्वय के नाम से विभिन्न बैंक एवं फाइ र्नेंस संस्था से लोन लिया गया था।खोमू निषाद द्वारा लोन में लिए गये रकम का किस्त स्वयं पटाने तथा अधिक ब्याज का झासा देकर अपने पास पूरी रकम अपने पास रख लिया । लॉकडाउन के पहले तक किस्त पटाया उसके बाद किस्त पटाना बंद कर दिया । संबंधित बैंक और फाइ र्नेंस संस्था में किस्त न पटने से, महिलाओं को नोटिस मिलने पर, इन्होने मृतिका के माध्यम से खोमू निषाद से सम्पर्क किया। आरोपी खोमू निषाद द्वारा महिलाओ को रकम वापस नही किया। मृतिका के माध्यम से खोमू निषाद द्वारा रूपये लिया गया था। मृतिका के ग्राम की महिलाओ को बैंक एवं फाइर्नेंस संस्था से किस्त की रकम जमा नहीं होने का नोटिस मिलने पर तथा आरोपी ठग द्वारा रूपये नहीं देने पर, मृतिका द्वारा आत्महत्या करना पाया गया। जिससे थाना अर्जुन्दा में अपराध क्रमांक 233/2020 धारा 306, 420 भादवि दर्ज किया गया। आरोपी को फरार होने से पता तलाश किया जा रहा था। पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिह मीणा के मार्गदर्शन में अर्जुन्दा थाना निरीक्षक कुमार गौरव साहू, आरक्षक सोहन साहू कमलेश रावटे, चन्द्रकांत यादव तथा सायबर सेल के आरक्षक पूरन देवांगन, राहुल मनहरे के द्वारा आरोपी खोमू निषाद को गिरफ्तार किया गया। थाना निरीक्षक कुमार गौरव ने बताया आरोपी खोमू निषाद के सहयोगियों को जल्द ही गिफ्तार किया जाएगा