*27 से टोकन, 1 दिसं. से, बढ़े हुए केंद्रों में होगी धान ख़रीदी - विप्लव साहू*

*27 से टोकन, 1 दिसं. से, बढ़े हुए केंद्रों में होगी धान ख़रीदी - विप्लव साहू*
*27 से टोकन, 1 दिसं. से, बढ़े हुए केंद्रों में होगी धान ख़रीदी - विप्लव साहू*

*27 से टोकन, 1 दिसं. से, बढ़े हुए केंद्रों में होगी धान ख़रीदी - विप्लव साहू*

राजनांदगांव - जिला पंचायत, सहकारिता और उद्योग समिति के सभापति विप्लव साहू ने बताया कि प्रदेश में 1 दिसम्बर से धान की खरीदी होनी है, और 27 नवम्बर से किसानों को टोकन देना प्रारंभ हो जाएगा। मार्च से देश मे लॉकडाउन के चलते जुट फैक्ट्रीज में उत्पादन नही होने के चलते इस बार बारदाने की भारी कमी है। जिले में 19 हजार नए किसानों के साथ कुल 1 लाख 95 हजार किसानों ने धान बिक्री के लिए पंजीयन कराया है। जिसका कुल रकबा 2 लाख 53 हजार हेक्टेयर है। पश्चिम बंगाल की फैक्ट्री से जुट बारदाने का ऑर्डर पूरा नही होने के कारण प्लास्टिक के बारदानों की मदद से धान खरीदी के काम को ठीकठाक करने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही 18 नए धान ख़रीदी केंद्रों में धान खरीदी की जाएगी। सभी धान खरीदी केंद्रों के सभी प्रभारियों को सभी तरह के निर्देशों से अवगत करा दिया गया है, ताकि बारदाने की जरूरत होने पर तत्काल सूचना सक्षम अधिकारी को बताएं, ताकि किसानों को किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। देश मे सबसे ज्यादा दाम मिलने के कारण, अन्य राज्यों के माफिया भी अपना धान खपाने के लिए छत्तीसगढ़ में आने लगते हैं, इनको रोकने और उनकी निगरानी हेतु कड़े इंतजाम किए जाएंगे। नए-पुराने समितियों और धान उपार्जन केंद्रों की दूरी पर जिले भर से कई गांवों के किसानों द्वारा होने वाली भारी असुविधा पर विरोध दर्ज करायी गई थी, इसलिए समीप के ही धान खरीदी केंद्रों में खरीदी करने का प्रयास किया जा रहा है।

आर के देवांगन

मो-7089094826