कोविड-19 के पॉजीटिव मरीज एवं उनके संबंधितों से प्राप्त शिकायत दर्ज करने ड्यूटी निर्धारित ..

कोविड-19 के पॉजीटिव मरीज एवं उनके संबंधितों से प्राप्त शिकायत दर्ज करने ड्यूटी निर्धारित ..

कोविड-19 के पॉजीटिव मरीज एवं उनके संबंधितों से प्राप्त शिकायत दर्ज करने ड्यूटी निर्धारित 
तहसील कार्यालय में स्थापित नियंत्रण कक्ष 
बालोद:--
तहसील कार्यालय में स्थापित नियंत्रण कक्ष का दूरभाष क्रमांक 07749-222142 
कलेक्टर  जनमेजय महोबे के निर्देश पर अनुविभागीय दण्डाधिकारी बालोद  सिल्ली थॉमस ने आदेश जारी कर आइसोलेशन सेंटर पाकुरभाट में भर्ती कोविड-19 के पॉजीटिव मरीजों एवं उनके संबंधितों से प्राप्त शिकायत एवं जानकारी दर्ज करने तहसील कार्यालय बालोद में स्थापित नियंत्रण कक्ष में अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। नियंत्रण कक्ष का दूरभाष क्रमांक 07749-222142 है। जारी आदेश के अनुसार रात्रि 08 बजे से सुबह 06 बजे तक विजय यादव सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी बालोद(मोबाईल नम्बर 9893694376), सुबह 06 बजे से दोपहर 02 बजे तक  उमा ठाकुर सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी बालोद (मोबाईल नम्बर 7389661632) और दोपहर 02 बजे से रात्रि 08 बजे तक  मोहिनी यादव सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी बालोद (मोबाईल नम्बर 8224870191) की ड्यूटी लगाई गई है। खण्ड चिकित्सा अधिकारी बालोद का मोबाईल नम्बर 7909824175 है। प्रत्येक अधिकारी एक पंजी रखकर दूरभाष पर प्राप्त होने वाले संदेश या जानकारी को पंजी में इन्द्राज कर वाट्सएप्प पर एस.डी.एम. को सूचित करेंगे। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।