जादू-टोना के शक में की गई हत्या का खुलासागीदम पुलिस की त्वरित कार्रवाई – 24 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार*
प्रेमचंद
जादू-टोना के शक में की गई हत्या का खुलासा गीदम पुलिस की त्वरित कार्रवाई – 24 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार*
जिला दक्षिण बस्तर दन्तेवाड़ा में अपराधों की रोकथाम एवं असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस कप्तान दन्तेवाड़ा गौरव राय के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस कप्तान रामकुमार बर्मन के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी बारसूर गोविंद दीवान के पर्यवेक्षण में निरीक्षक विजय पटेल के नेतृत्व में थाना गीदम पुलिस द्वारा हत्या के एक गंभीर प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है।
*घटना का संक्षिप्त विवरण*
दिनांक 09.03.2026 को प्रार्थिया सरस्वती यादव (उम्र 43 वर्ष), निवासी ग्राम हीरानार पातरपारा थाना गीदम द्वारा थाना गीदम में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 08.03.2026 को शाम लगभग 05:30 बजे वह अपने घर के आंगन में बर्तन साफ कर रही थी तथा उनके पति स्व. नेहरू यादव घर के आंगन में बैठे हुए थे।
इसी दौरान गांव के निवासी अमितराम लेकामी एवं दशमु लेकामी उनके घर पहुंचे और नेहरू यादव पर जादू-टोना करने का आरोप लगाते हुए विवाद करने लगे। विवाद बढ़ने पर दशमु लेकामी ने नेहरू यादव को पकड़कर जमीन पर गिरा दिया तथा अमितराम लेकामी ने अपने साथ लाए धारदार चाकू से उनके गले पर हमला कर दिया, जिससे गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मृत्यु हो गई। घटना के दौरान प्रार्थिया द्वारा बीच-बचाव करने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गए। घटना के समय मृतक का पुत्र मनोज यादव भी काम से घर लौट रहा था, जिसने आरोपियों को घटनास्थल से भागते हुए देखा। प्रार्थिया के अनुसार आरोपी पूर्व में भी उसके पति पर जादू-टोना का आरोप लगाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे।
*पुलिस कार्रवाई*
प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना गीदम में अपराध क्रमांक 26/2026 दर्ज कर धारा 103(1), 351(3), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) तथा छत्तीसगढ़ टोनही प्रताड़ना निवारण अधिनियम 2005 की धारा 4, 5 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय दन्तेवाड़ा के समक्ष प्रस्तुत कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
*कार्यवाही में महत्वपूर्ण भूमिका*
उपनिरीक्षक शशिकांत यादव
सउनि. अनिल ध्रुवे
सउनि. प्रशांत सिंह
प्र.आर. 472 उत्तम मण्डावी
आर. 266 राजमन नाग
आर. 1011 गिरीश नेताम
आर. 687 हरिराम यादव