*बिटिया @work अभियान के तहत 48 छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पुलिस लाइन(रक्षित केंद्र),थाना मोहला समेत पुलिस की कार्यप्रणाली से रूबरू*
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय के महत्वपूर्ण शाखा - जिला विशेष शाखा, नफिस, DCRB, DCB, AHTU, स्थापना, आवक जावक, सायबर सेल का भ्रमण कराकर दैनिक कार्य एवं कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई*
*रक्षित केंद्र मोहला में रक्षित निरीक्षक ने नव आरक्षक से निरीक्षक स्तर के अधिकारी कर्मचारी के कर्तव्य और अनुशासन की जानकारी दिए*
*रक्षित केन्द्र के विभिन्न शाखा- स्टोर, रोजनामचा, मोटर ट्रांसपोर्ट के कार्यों की जानकारी भ्रमण में आये छात्राओं को दी गई*
*थाना मोहला एवं शस्त्रगार का भ्रमण कराकर पुलिस के द्वारा किये जाने वाले कार्य एवं कर्तव्यों की जानकारी दी गई*
मोहला //15 अक्टूबर 2026//
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित *बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना* अंतर्गत *बिटिया@work अभियान* के तहत आज स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय मोहला की बालिकाओं को शासकीय कार्यालयों का भ्रमण कराया गया। अभियान का उद्देश्य बेटियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और प्रशासनिक समझ विकसित करना है।

इस क्रम में स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय मोहला की 48 बालिकाओं ने जिला मिशन समन्वयक के नेतृत्व में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय मोहला का भ्रमण किये, जिले के SP वाय पी सिंह (भा.पु.से) ने बालिकाओं को छत्तीसगढ़ पुलिस के जिला संगठन एवं पुलिस के कार्यप्रणाली की जानकारी दिए, भ्रमण में आये बालिकाओं ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के संबंध में प्रश्न किये जिनका विस्तार से जानकारी देकर शंका समाधान किये,

इसके पश्चात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय के विभिन्न शाखाओं जिला विशेष शाखा, स्थापना / सेवा अभिलेख शाखा, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, जिला अपराध अभिलेख शाखा, राष्ट्रीय स्वचालित फिंगरप्रिंट पहचान प्रणाली का (NAFIS) का का भ्रमण कराया गया, शाखा प्रभारियों द्वारा शाखा के कार्य और महत्व की जानकारी दी गई ।

शासकीय कार्यालय भ्रमण के क्रम में बालिकाओं को रक्षित केंद्र मोहला का भ्रमण कराया गया, रक्षित निरीक्षक भुनेश्वर कश्यप एवं सहा. उप निरी. सुरेश सिंह बनाफर ने पुलिस विभाग में नव आरक्षक के पद से निरीक्षक स्तर के अधिकारी कर्मचारियों के कर्तव्य और अनुशासन की जानकारी दिए, कानून व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था के दौरान पुलिस द्वारा उपयोग किये जाने वाले केन हेलमेट सील्ड बॉडीगार्ड, HHMD, DFMD के संबंध में बालिकाओं को जानकारी दिए।

भ्रमण में आये बालिकाओं को थाना मोहला का भ्रमण कराया गया, थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप टोप्पो ने बालिकाओं को थाना में पदस्थ अधिकारी कर्मचारियों के ड्यूटी, थाना में संधारित रिकार्ड, रजिस्टर की जानकारी दिए, मोहला था परिसर स्थित पुलिस नियंत्रण कक्ष का भ्रमण कराकर नियंत्रण कक्ष के कार्य डायल 112 की लाइव मॉनिटरिंग, वायरलेस सेट के उपयोग और महत्व की जानकरी नियंत्रण कक्ष प्रभारी उप निरी. शंभूलाल सिन्हा एवं स्टॉफ द्वारा दी गई

थाना मोहला परिसर स्थित शस्त्रागार का बालिकाओं को भ्रमण कराया गया, उपलब्ध शस्त्रों की जानकारी एवं बालिकाओं द्वारा उत्सुकतावश शस्त्रागार एवं उपलब्ध शस्त्र के संबंध में पूछे गए सवालों का जवाब निरीक्षक संदीप टोप्पो एवं सहा.उप निरी. सुरेश सिंह बनाफर द्वारा बालिकाओं को दिया गया साथ ही छात्राओं को कानून व्यवस्था, महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव और डायल 112 की उपयोगिता के बारे में भी जागरूक किया गया। इस दौरान छात्राओं ने पुलिस अधिकारियों से संवाद कर अपने सवाल भी पूछे। कई छात्राओं ने भविष्य में पुलिस अधिकारी बनने की इच्छा जाहिर की।