न्यौता भोज में बच्चों को व्यंजन खिलाकर अपने जन्मदिन को यादगार बनाया
आर के देवांगन
न्यौता भोज में बच्चों को व्यंजन खिलाकर अपने जन्मदिन को यादगार बनाया
छत्तीसगढ़:बालोद:शासकीय प्राथमिक शाला हरणसिंघी में, प्रधानपाठक किशन लाल साहू का जन्म दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया एवं नेवता भोज में सेवई और पुड़ी खिलाया गया।
शासकीय प्राथमिक शाला हरणसिंघी के प्रधान पाठक किशन लाल साहू ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर कराया गया।

न्यौता भोजकिशन लाल साहू जो कि शासकीय प्राथमिक शाला हरणसिंघी में पिछले 2003 से पदस्थ होकर इस विद्यालय में अब तक सेवारत है उन्होंने अपने जन्म दिवस के अवसर पर बच्चों को हर्षोल्लास पूर्वक न्यौता भोज कराया न्यौता भोज में उन्होंने सेवई- पूड़ी स्वयं अपने हाथों से परोसा और बच्चों की खुशी के लिए उन्होंने नए सत्र में सभी बच्चों को निशुल्क परिचय पत्र बनाकर देने के लिए संकल्प लिया।

इस विद्यालय में पदस्थ शिक्षिका श्रीमती जमीन टंडन एवं गांव की स्वयंसेवी शिक्षिका के रूप में सेवा दे रही कुमारी वंदना नेताम एवं मीनाक्षी कोसरे ने मिलकर अपने विद्यालय में पदस्थ प्रधान पाठक के जन्म दिन को खास बनाने के लिए विद्यालय में बच्चों के साथ तैयारी की थी। साथ ही उपस्थित बच्चों द्वारा शिक्षक किशन लाल के आगमन पर गुलाब फूल की पंखुड़ियां की बरसात करते हुए उनका तहे दिल से स्वागत किया और उसे कक्षा तक जहां जन्मदिवस कक्ष तक सम्मान पूर्वक ले जाया गया।
उन्होंने अपने हस्तकृति से बनाई गई शुभकामना पत्र एवं शिक्षिकाओं के द्वारा सप्रेम भेंट के रूप में भौतिक वस्तु प्रदानकर अपना जन्मदिन बेहतरीन तरीके से मनाकर इस सुनहरे पल को यादगार बनाया गया।
इस लिंक को भी देखें