*ग्राम घोटियां में स्कूल वाहन ने 2 वर्षीय बच्ची के लिए जान, ग्रामीणों ने किया चक्का जाम*
स्कूल बस की चपेट में आने से 2 वर्षीय मासूम बच्ची की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
मोहला-
आज सुबह तकरीबन 8:30 मानपुर विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम घोटिया में स्कूल बस की चपेट में आने से दो वर्ष की मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।
ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि यह घटना सुबह स्कूल जाने के समय की है जब एक पिता अपने पुत्र को स्कूल भेजने के लिए अपनी छोटी बच्ची के साथ मुख्य मार्ग तक आया था इस दौरान बच्चों को छोड़ने के उपरांत छोटी बालिका के अचानक से स्कूल वाहन के चक्के में आ जाने के कारण घटनास्थल पर ही दो वर्षीय बालिका की मृत्यु हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने घोटिया-भर्रीटोला मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया है। घटना कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे खडगांव पुलिस, तहसीलदार अधिकारी ग्रामीणों से चर्चा कर रहे हैं।

घटना मानपुर ब्लॉक के खडगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घोटिया की है, जहां बच्चों को स्कूल ले जाने के लिए फ्लॉवर वैली इंग्लिश मीडियम स्कूल की बस जिसका क्रमांक CG08AL3526 पहुंची थी। बस के सामने टायर की चपेट में आने से दो साल की युवांसी नरेटी की मौत हो गई। इसके उपरांत पुलिस विभाग एवं स्वास्थ्य कर्मचारी के द्वारा शव को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है।

घटना के बाद स्कूल बस चालक मौके से फरार हो गया। वहीं घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहला भेजा है। वहीं घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया है। ग्रामीणों को प्रशासनिक अधिकारी एवं पुलिस अधिकारी समझाने की कोशिश कर रहे थे। इसके कुछ घंटे बाद चक्का जाम समाप्त कर दिया गया है।

थाना प्रभारी खडगांव- ट गणेश यादव ने बताया कि वाहन क्रमांक cg08 ए एल 3526 के वाहन चालक घटनास्थल पर वहां छोड़कर चला गया है। जिस पर विधिवत कानूनी कार्यवाही की जाएगी।