*बारेगुड़ा क्षेत्र की बदहाली पर छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच गंभीर*

आर के देवांगन

*बारेगुड़ा क्षेत्र की बदहाली पर छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच गंभीर*
*बारेगुड़ा क्षेत्र की बदहाली पर छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच गंभीर*

*बारेगुड़ा क्षेत्र की बदहाली पर छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच गंभीर*

बीजापुर। छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच के जिला अध्यक्ष महेश कुमार येरोला ने भोपालपटनम ब्लॉक के बारेगुड़ा, वाडला, दम्मूर, लिंगापुर और वरदली पंचायत क्षेत्र की बदहाल बुनियादी सुविधाओं को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधि और जिला प्रशासन को घेरा है।महेश कुमार येरोला ने क्षेत्र की गंभीर समस्याओं को उठाते हुए निम्नलिखित मांगें की हैं:

 नल है पर जल नहीं: 'हर घर नल योजना' के तहत पाइपलाइन और नल तो लग गए हैं, लेकिन पानी गायब है। मंच ने इस योजना में हुई गड़बड़ी की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
 जर्जर सड़कें: रास्तों की हालत खराब होने से आपातकाल में एम्बुलेंस तक गाँवों में नहीं पहुँच पा रही है।

 नेटवर्क और बिजली संकट: डिजिटल युग में भी पूरा क्षेत्र मोबाइल नेटवर्क के लिए तरस रहा है और लो-वोल्टेज की मार झेल रहा है।
 पेंशन में देरी: बुजुर्गों को समय पर वृद्धा पेंशन नहीं मिल रही है।
*जनप्रतिनिधि से सीधे सवाल*
:मंच ने जिला पंचायत सदस्य से पूछा है कि  क्या आपने कभी जिला पंचायत की बैठकों में बारेगुड़ा क्षेत्र की इन गूंजती समस्याओं के खिलाफ अपनी आवाज उठाई है ?
और चुनाव जीतने के बाद आप कितनी बार इन ५ पंचायतों के ग्रामीणों के बीच उनके सुख-दुख और समस्याओं को सुनने पहुँचे हैं?
छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच ने प्रशासन से इन समस्याओं का तुरंत समाधान करने की अपील की है। मांग पूरी न होने पर मंच ग्रामीणों के हक के लिए लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से आवाज बुलंद करता रहेगा। 
               उपरोक्त जानकारी महेश कुमार येरोला
जिला अध्यक्ष छत्तीसगढ़
स्वाभिमान मंच, बीजापुर (छ.ग.) द्वारा दी गई।