*पुलिस विभाग थाना औंधी द्वारा 8 आरोपीयो पर जुआ एक्ट के तहत की गई कार्रवाई*

*पुलिस विभाग थाना औंधी द्वारा 8 आरोपीयो पर जुआ एक्ट के तहत की गई कार्रवाई*

 *तालाब के पास सज रहा था जुए का फड़, पुलिस ने मारी दबिश—08 जुआरी गिरफ्तार, ₹25,510 नगद जब्त एवं ताशपत्ती जब्त* 

मोहला

 पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मानपुर विनोद कुमार मिंज के मार्गदर्शन में अवैध जुआ-सट्टा एवं आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 11.09.2026 थाना औंधी प्रभारी उप निरीक्षक श्री नवल साव के कुशल नेतृत्व में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि अलकनहार रोड औंधी स्थित तालाब के पास कुछ व्यक्ति 52 पत्ती ताश से रुपये-पैसों की हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं।

मुखबिर की सूचना पर थाना औंधी पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी एवं दबिश दी गई। पुलिस ने मौके से जुआ खेल रहे 08 आरोपियों को पकड़ा। आरोपियों के कब्जे एवं जुआ फड़ से कुल ₹25,510/- नगद राशि एवं ताश की पत्तियां बरामद कर विधिवत जब्त की गई।

*गिरफ्तार आरोपी* 

1) राजेश मेश्राम, पिता:- स्व: गोपाल मेश्राम।

2) मुकेश बाला, पिता:- सुशील बाला, उम्र:- 40 वर्ष।

3) तरुण कुमार शेंडे, पिता:- काशीराम शेंडे।

4) दलसाय गोंड, पिता:- रामदास 

5) बुर्रा श्रीनिवास , पिता:- बालेया श्रीनिवास ।

6) नानेश्वर खोब्रागड़े,पिता:- परमानंद।

7) अजीत शाह, पिता:- स्व: जगत शाह।

8) भूपेन्द्र नरोटे, पिता:- महार सिंह।

आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 17/2026, धारा 3(2) जुआ अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई। आरोपियों को सक्षम न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जिसमें आरोपीयो के पास से कुल ₹25,510/- नगद जब्त किए गए हैं। पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जिले में अवैध जुआ, सट्टा एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि ऐसी गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। उक्त संपूर्ण कार्रवाई में थाना औंधी के समस्त स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा। पुलिस टीम की तत्परता एवं सक्रियता से जुआरियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई।