*शासकीय महाविद्यालय मोहला में 28 अक्टूबर को राष्ट्रीय युवा उत्सव कार्यक्रम का किया जाएगा आयोजन*

*शासकीय महाविद्यालय मोहला में 28 अक्टूबर को राष्ट्रीय युवा उत्सव कार्यक्रम का किया जाएगा आयोजन*

*28 अक्टूबर को मोहला में जिला स्तरीय युवा उत्सव का होगा आयोजन, युवाओं को मिलेगा प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर*

       

        मोहला, 23 अक्टूबर 2026।

जिले के युवाओं को कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा जिला स्तरीय युवा उत्सव वर्ष 2026-27 का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 28 अक्टूबर 2026 को समय 1 बजे स्वर्गीय लाल श्याम शाह नवीन महाविद्यालय, मोहला में आयोजित होगा।

        शासन से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुसार युवा उत्सव का आयोजन जिला एवं राज्य स्तर पर किया जाना है। इसके माध्यम से युवाओं को अपनी कलात्मक एवं सांस्कृतिक प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच मिलेगा। साथ ही प्रतिभाशाली प्रतिभागियों एवं दलों को राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का अवसर प्राप्त होगा।

       राज्य स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 1 से 7 दिसंबर 2026 के मध्य दो दिवसीय कार्यक्रम के रूप में जिला बिलासपुर में प्रस्तावित है। जिला स्तरीय आयोजन के माध्यम से प्रतिभागियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। जिले के इच्छुक युवा इस आयोजन में भाग लेने के लिए पंजीयन कराकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं।