अवैध जुआ-सट्टा पर गीदम पुलिस की कार्रवाई मामले में एक आरोपी गिरफ्तार* 

प्रेमचंद

अवैध जुआ-सट्टा पर गीदम पुलिस की कार्रवाई मामले में एक आरोपी गिरफ्तार* 

 *अवैध जुआ-सट्टा पर गीदम पुलिस की कार्रवाई मामले में एक आरोपी गिरफ्तार* 

जिला दक्षिण बस्तर दन्तेवाड़ा में अपराधों की रोकथाम एवं असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस कप्तान दन्तेवाड़ा  गौरव राय के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस कप्तान रामकुमार बर्मन के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी बारसूर  गोविंद दीवान के पर्यवेक्षण में निरीक्षक विजय पटेल के नेतृत्व में थाना गीदम पुलिस द्वारा अवैध जुआ-सट्टा के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। 

दिनांक 09.03.2026 को थाना गीदम पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि पनेड़ा स्टेडियम गीदम के पास बिजली पोल के नीचे एक व्यक्ति सट्टी-पट्टी लिखकर रुपए-पैसों का दांव लगवा रहा है। प्राप्त सूचना पर थाना गीदम से पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। पुलिस की कार्रवाई को देखकर कुछ लोग मौके से फरार हो गए, जबकि एक व्यक्ति को मौके पर पकड़ा गया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम संतोष देवांगन पिता स्व. कमलेश देवांगन, उम्र 36 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 06 गीदम, जिला दन्तेवाड़ा बताया।

आरोपी के कब्जे से निम्नलिखित सामग्री जप्त की गई—

• 06 नग सट्टा पट्टी

• 01 डॉट पेन

• नगद राशि ₹15,000/-

आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 06 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। जब्त सामग्री को विधिवत जप्त कर प्रकरण की विवेचना की जा रही है।

जिला पुलिस दन्तेवाड़ा द्वारा अवैध जुआ-सट्टा एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध निरंतर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही आम नागरिकों से भी ऐसी अवैध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील की गई है।

कार्यवाही में महत्वपूर्ण भूमिका

सउनि. वेद साहू,

प्र.आर. 341 राजकुमार सिंह,

प्र.आर. 634 मनोज भारद्वाज,

आर. 65 देवेन्द्र नेताम,

आर. 308 केशव पटेल,

म.आर. 535 काजल बेलादी