*नक्सली मुक्त छत्तीसगढ़ के लिए DSP बघेल को राष्ट्रपति द्वारा दिया गया वीरता पुरस्कार*

*नक्सली मुक्त छत्तीसगढ़ के लिए DSP बघेल को राष्ट्रपति द्वारा दिया गया वीरता पुरस्कार*

*Dsp याद राम बघेल को राष्ट्रपति (पुलिस वीरता पदक) से हुए सम्मानित*

 मोहला //14अगस्त//

जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी निवासी श्री याद राम बघेल थाना मोहला जिन्हें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारत के प्रथम नागरिक राष्ट्रपति द्वारा पुलिस वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। डीएसपी बघेल अपनी कड़ी मेहनत और त्याग के लिए जाने जाते हैं, जिसके लिए पूर्व भी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का महानिदेशक द्वारा पुरस्कृत किया गया है । यह उपलब्धि 15 वर्षों से घोर नक्सल प्रभावित जिला सुकमा- बीजापुर- नारायणपुर- बस्तर- कांकेर के अंदरूनी क्षेत्रों में काम कर छत्तीसगढ़ को नक्सल मुक्त बनने में अपने अपने कर्तव्यों का पूर्ण रूप से पालन करने एवं अपना पूरा समय जंगलों और उसके समीप रहने वाले लोगों में नक्सलियों के प्रति भय मूक्त वातावरण बनाने में दिया है। बहुत से नक्सल मुठभेड़ों में अपने जान की परवाह न करते हुए अदम्य साहस का परिचय दिया है । जिसके लिए उन्हें भारत के राष्ट्रपति के द्वारा वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।डी एस पी बघेल को वीरता पदक मिलने पर सामाजिकजनों, ग्रामीणों , विभागीय कर्मचारी सहपाठियों एवं अन्य मित्रों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सदैव निरंतर आगे बढ़ाने की कामना की है। 

 डी एस पी बघेल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता ,भाई ,अपनी पत्नी अपने बच्चों का मित्रों के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया है। डीएसपी बघेल कि धर्मपत्नी श्रीमति हितेश्वरी बघेल भी आदिवासी अंचल क्षेत्र में अपनी सेवा व्याख्याता शिक्षक के रूप में हाई स्कूल डोकला विकासखंड मानपुर मैं निरंतर रूप से सेवाएं दे रही हैं जिनके लिए शिक्षा विभाग के सहकर्मियों के द्वारा भी बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई है।