छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय, भिलाई में “कौशल्य” : सांस्कृतिक एवं कला कार्यक्रमों का आयोजन
प्रेमचंद
छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय, भिलाई में “कौशल्य” : सांस्कृतिक एवं कला कार्यक्रमों का आयोजन
छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय (CSVTU), भिलाई के विश्वविद्यालय शिक्षण विभाग (यूटीडी) द्वारा माननीय कुलपति डॉ. अरुण अरोरा के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 10 से 13 मार्च 2026 तक “कौशल्य” शीर्षक से विभिन्न सांस्कृतिक एवं कला आधारित प्रतियोगिताओं एवं कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम का शुभारंभ 10 मार्च 2026 को डॉ. अमित सिंह राजपूत (रजिस्ट्रार), डॉ. पंकज मिश्रा (निदेशक, यूटीडी), डॉ. रोहित मिरी, डॉ. तोरण वर्मा, डॉ. दीप्ति वर्मा की उपस्थिति में हुआ।
आज आयोजित कार्यक्रमों में Best Costume Competition, Reel Making Competition, Best Ramp Walk Competition तथा Drama Competition शामिल थे, जिनमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
11 मार्च 2026 को आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में Drawing / Painting / Rangoli Competition, Dance and Music Special Performance, Stand-up Comedy, Fun Activities, Prize Distribution के साथ Concert एवं DJ Night का आयोजन किया जाएगा।
इसके पश्चात 12 एवं 13 मार्च 2026 को “Lokarpan 2026 (Local Art Event)” के अंतर्गत पारंपरिक एवं स्थानीय कला को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें Art and Painting, Traditional Singing and Dance Competition तथा Traditional Dressing Showcase जैसे आकर्षक आयोजन शामिल रहेंगे।
इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, सांस्कृतिक अभिव्यक्ति तथा पारंपरिक कला के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी विद्यार्थियों को इन कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रोत्साहित किया है।
कार्यक्रम में डॉ. हरीश घृतलहरे, डॉ. मनीष सिन्हा सहित आयोजन समिति के सदस्य डॉ. रीचा साहु, संध्या गंवर, दिव्या शुक्ला, बसंती मिंज, वंदना चंद्राकर, रमाकांत गंजेश्वर, शेष नारायण साहु, पूर्वी चंद्राकर, डॉ. शिवांगी चंद्राकर तथा गौरव अग्रवाल डॉ आशीष शर्मा उपस्थित रहे। इसके साथ ही विश्वविद्यालय के प्राध्यापकगण, स्टाफ एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।