आज होगा तिरंगा यात्रा कर भाजपा जिलाध्यक्ष एवं जिलाधिकारी को सौपेंगे ज्ञापन*

आर के देवांगन

आज होगा तिरंगा यात्रा कर भाजपा जिलाध्यक्ष एवं जिलाधिकारी को सौपेंगे ज्ञापन*

अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी – मंत्रोच्चार और सद्बुद्धि यज्ञ के साथ शासन को वादे याद दिलाए,
*आज होगा तिरंगा यात्रा कर भाजपा जिलाध्यक्ष एवं जिलाधिकारी को सौपेंगे ज्ञापन*
बेमेतरा
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के 16,000 से अधिक कर्मचारी अपनी नियमितीकरण, ग्रेड पे, लंबित 27% वेतन वृद्धि सहित 10 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटे हुए हैं।


आज कर्मचारियों ने धरना स्थल में मंत्रोच्चार और सद्बुद्धि यज्ञ आयोजित कर सरकार को उनके अधूरे वादों की याद दिलाई और भगवान से न्याय की प्रार्थना की।
साथ ही, मुख्यमंत्री एवं मंत्रियों के मुखौटे पहनकर मोदी की गारंटी और राज्य सरकार के अधूरे आश्वासनों पर सवाल उठाए।

20 वर्षों की सेवा के बाद भी अधिकारों से वंचित

प्रदेश में पिछले दो दशकों से संविदा पर कार्यरत ये कर्मचारी कोरोना काल में फ्रंटलाइन वॉरियर्स के रूप में सेवा दे चुके हैं, लेकिन अब भी अपने नियमितीकरण और वेतन सुधार जैसे अधिकारों से वंचित हैं।

आंदोलन का असर

हड़ताल के कारण प्रदेशभर में स्वास्थ्य सेवाएं गंभीर रूप से प्रभावित हो रही हैं:
संस्थागत प्रसव
टीकाकरण
टीबी एवं कुष्ठ रोग जांच
गहन नवजात शिशु चिकित्सा इकाई
पोषण पुनर्वास केंद्र
मौसमी बीमारियों की दवा वितरण व जांच
इन सेवाओं के ठप होने से मरीजों को इलाज के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है।
कर्मचारियों की 10 सूत्रीय प्रमुख माँगें
जिलाध्यक्ष पूरन दास ने बताया कि 20 वर्षों से लंबित माँगों एवं मोदी की गारंटी में समस्याओं निराकरण एवं समाधान का वादा:
पूर्व आंदोलन में जाकर आश्वासन भी दिए हैं:
1. संविलियन एवं स्थायीकरण
2. पब्लिक हेल्थ कैडर की स्थापना
3. ग्रेड पे निर्धारण
4. लंबित 27% वेतन वृद्धि
5. कार्य मूल्यांकन (CR) में पारदर्शिता
6. नियमित भर्ती में सीटों का आरक्षण
7. अनुकम्पा नियुक्ति
8. मेडिकल व अवकाश सुविधा
9. स्थानांतरण नीति
10. 10 लाख तक कैशलेस स्वास्थ्य बीमा
कर्मचारियों का कहना है कि सरकार ने पहले मंच साझा कर समर्थन जताया था, लेकिन 20 माह बीतने के बाद भी वादे पूरे नहीं किए गए।
शासन की बेरुखी और अड़ियल रवैये के कारण प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई हुई हैं।
संघ ने साफ कहा –
“जब तक लिखित आश्वासन नहीं मिलेगा, आंदोलन अनिश्चितकाल तक जारी रहेगा।”
धरना स्थल पर बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे, जिनमें डॉ. डोमन यादव, बृजेश दुबे, डॉ. अभिषेक यादव, डॉ. सुमित मिश्रा, डॉ नीलेश देवागन,डॉ तृप्ति दुबे,लक्ष्मी पटेल, रेशमी बंजारे, किरण सिंहा, गुलाब साहू, राजकमल ताम्रकार,भूमिका वर्मा, अनुराधा तिवारी, डॉ यामनी खुटेल, धनेश्वर साहू,अमर वर्मा, गौरव साहू, गोविन्द, सहित अनेक एन एच एम कर्मचारी उपस्थिति रहें।