ओबीसी महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन भोपाल के गांधी भवन में संपन्न
प्रेमचंद
भोपाल मध्यप्रदेश
ओबीसी महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन भोपाल के गांधी भवन में संपन्न
*यूजीसी विनियम 2026 के समर्थन में ओबीसी महासभा ने राष्ट्रीय अधिवेशन में बिगुल फूका*
*राष्ट्रीय जनगणना में ओबीसी की भी जनगणना किए जाने के लिए ओबीसी महासभा के राष्ट्रीय अधिवेशन में उठा मामला*
*ओबीसी महासभा के राष्ट्रीय अधिवेशन में राष्ट्रीय जनगणना एवं लंबित ओबीसी आरक्षण जैसे ज्वलंत मुद्दों पर बनी रणनीति*
ओबीसी महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन भोपाल के गांधी भवन में संपन्न हुआ, जिसमें देश भर के प्रदेश पदाधिकारी एवं राष्ट्रीय कोर कमेटी के सदस्यों ने भाग लिया। राष्ट्रीय कोर कमेटी के सदस्यों द्वारा ओबीसी महासभा के अधिकार आंदोलन को गति देने के लिए अनेक सुझाव दिए हैं ,जिसे देश भर से उपस्थित पदाधिकारियों ने अमल किए जाने का भरोसा दिलाया गया ।ओबीसी महासभा के द्वारा रैलियो, ज्ञापनों , प्रचार-प्रसार अभियान एवं धरना प्रदर्शन आदि के माध्यम से सरकार को अवगत किया जा रहा है।
राष्ट्रीय जनगणना के प्रथम चरण मकान सूचीकरण हेतु निर्धारित 33 बिंदु प्रश्नावली के बिंदु क्रमांक 12 में ओबीसी की पृथक से जानकारी शामिल नहीं किए जाने के कारण देशभर के ओबीसी समाज में रोष व्याप्त है ,इसके लिए ओबीसी महासभा चरणबद्ध आंदोलन का रुख अपना सकते हैं।छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा देश भर के ओबीसी महासभा के उपस्थित पदाधिकारियों को प्रतिज्ञा का वाचन कर संकल्प दिलाया गया। उक्त अधिवेशन में छत्तीसगढ़ राज्य से प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी राधेश्याम, प्रदेश महासचिव यज्ञदेव पटेल ,प्रदेश कोषाध्यक्ष महावीर कलिहारी, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा ओबीसी खिलेश्वरी ,प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा भगवती सोनकर,बस्तर जिला अध्यक्ष रघुवंश यादव,शक्ति जिला अध्यक्ष खेमराज कश्यप,राजनांदगांव जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा क्रांति मौर्या ने भाग लिया।