*ग्राम पटेली में शिव महापुराण कथा का किया गया आयोजन, जिला पंचायत अध्यक्ष समापन कार्यक्रम में हुई सम्मिलित*
*ग्राम पटेली में 9 दिवसीय शिव महापुराण कथा का भव्य समापन* , **जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह रहीं उपस्थित*
मोहला
ग्राम पटेली में ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित 9 दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा का भव्य एवं श्रद्धापूर्ण समापन हुआ। इस पावन कथा का वाचन पूज्य श्री गुरुदेव दुबे जी महाराज के मुखारविंद से किया गया, जिसे सुनने के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित होकर धर्मलाभ प्राप्त करते रहे। कथा के दौरान पूरे ग्राम में भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक वातावरण बना रहा।

कथा के अंतिम दिवस पर जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने पूज्य महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया तथा समस्त ग्रामवासियों को इस सफल आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। अपने संबोधन में नम्रता सिंह ने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में नैतिक मूल्यों, संस्कारों और आपसी भाईचारे को सुदृढ़ करते हैं। शिव महापुराण हमें धर्म, कर्तव्य और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने आयोजन समिति एवं ग्रामवासियों की सराहना करते हुए कहा कि सभी के सामूहिक प्रयास से ही इतने भव्य कार्यक्रम का सफल आयोजन संभव हो पाया है। अंत में समापन अवसर पर महाप्रसाद वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता निभाई।

समस्त ग्राम पटेली शिवभक्ति में डूबे हुए नजर आए और “हर हर महादेव” के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।