*अवैध रूप से पशुओं का परिवहन करने वाले आरोपियों को चिल्हाटी थाना द्वारा किया गया कार्यवाही-*
*सुग्घर जन सुरक्षित मोहला अभियान के तहत चिल्हाटी पुलिस की मवेशी तस्करों पर बड़ी कार्यवाही।*
*दो आरोपी द्वारा मवेशियों को मारते पीटते हाकते हुए महाराष्ट्र कत्लखाना ले जाते पकड़ा गया*
*आरोपियों के कब्जे से 12 नग बैल, 06 नग बछवा कीमती 01 लाख 35 हजार एवं 01 नग मो० कीमती 07 हजार रूप्ये जुमला कीमती 142000/-रूपये को किया गया जप्त*
मोहला
आज दिनांक 01.02.2026 को मुखबीर के सूचना के आधार पर आरोपी 1. नंदलाल पारधी पिता मोहन लाल पारधी उम्र 35 साल साकिन भनसुला थाना अं०चौकी जिला मोहला मानपुर अं०चौकी 2. ब्रम्हानंद ऊर्फ लक्की पारधी पिता रेखराम पारधी उम्र 20 साल ग्राम भनसुला थाना अं०चौकी जिला मोहला मानपुर अं०चौकी को पूछताछ करने पर उक्त 18 नग मवेशियों को कत्ल खाना महाराष्ट्र ले जाना बताने पर एवं उक्त आरोपी द्वारा मवेशियों को अपने कब्जे से पेश करने पर समक्ष गवाहान के मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्तकर वजह सबूत में कब्जा पुलिस लिया गया है। आरोपियों द्वारा उक्त 18 नग मवेशी जिसमें 06 नग लाल रंग का बैल, 06 नग सफेद रंग का बैल, 06 नग बछड़ा जिसमें 02 नग सफेद रंग, 03 नग लाल रंग एवं 01 नग काला रंग को मारते पीटते हाकते हुए कत्लखाना महाराष्ट्र ले जाते पाये जाने पर आरोपी 1. नंदलाल पारधी पिता मोहन लाल पारधी उम्र 35 साल साकिन भनसुला थाना अं०चौकी जिला मोहला मानपुर अं०चौकी 2. ब्रम्हानंद ऊर्फ लक्की पारधी पिता रेखराम पारधी उम्र 20 साल ग्राम भनसुला थाना अं०चौकी जिला मोहला मानपुर अं०चौकी द्वारा जुर्म स्वीकार करने पर गिरफ्तारी का कारण बताकर विधिवत दिनांक 01.02.2026 को गिरफ्तारी का कारण बताकर गिरफ्तार किया गया है। मामला अजमानतीय होने से गिरफ्तारी की की सूचना आरोपीगण के परिजन को दिया जाकर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया है। उपरोक्त कार्यवाही में सउनि मयाराम नेताम, प्र0आर0 36 सुनील कुमार लहरे, आरक्षक नंदकुमार यादव, अश्वनी साहू, दिनेश मधुकर का विशेष योगदान रहा।