थाना लालबाग द्वारा अवैध रूप से शराब तस्करों के खिलाफ की गयी कार्यवाही।*
प्रेमचंद
राजनांदगांव पुलिस
दिनांक 12/02/2026
✳ *थाना - लालबाग जिला - राजनांदगांव*
✳ *थाना लालबाग द्वारा अवैध रूप से शराब तस्करों के खिलाफ की गयी कार्यवाही।*
✳ *आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत् की गयी कार्यवाही।*
✳ *आरोपी के कब्जे से 29 पौवा गोवा स्पेशल व्हीस्की कीमती एवं 01 जूपीटर स्कुटी जुमला कीमती 73480/रूपये किया गया जप्त।*
✳ *नाम आरोपी- राकेश पिता रामप्रसाद उम्र 21 साल निवासी ग्राम नाथुनवागांव पुलिस चौकी तुमडीबोड थाना लालबाग जिला राजनांदगांव छ.ग.।*
✳ पुलिस अधीक्षक महोदय सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देषन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव भा.पु.से. वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में अवैध शराब, गांजा व अन्य नशा के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत् दिनांक 11/02/2026 को जरिये मुखबीर से सुचना प्राप्त हुआ कि नया शराब भटटी में एक व्यक्ति जुपीटर वाहन में आवश्यकता से अधिक मात्रा में शराब रखकर तुमडीबोड की ओर जाने वाला है कि सूचना पर थाना स्टाप एवं गवाह के साथ ट्रांसपोर्ट नगर चौक पेण्ड्री पर नाकेबंदी कर एक व्यक्ति जूपीटर वाहन में आते दिखे जिसे घेराबंदी कर पकडा जिसे नाम पता पुछने पर अपना नाम राकेश पिता रामप्रसाद उम्र 21 साल निवासी ग्राम नाथुनवागांव पुलिस चौकी तुमडीबोड थाना लालबाग जिला राजनांदगांव का होना बताये जिनके के कब्जे से 29 पौवा गोवा स्पेशल व्हीस्की कीमती 3480/ रूपये एवं बिना जूपीटर स्कुटी वाहन क्र. सी.जी.08 ए.जेड.7576 कीमती 70000/ रूपये जुमला किमती 73480/रूपये को बरामद कर शराब रखने के संबंध में नोटिस तामिल कराया गया जो कोई वैध दस्तावेज पेश नही किया गया। आरोपी का कृत्य धारा सदर अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपी के विरूध्द 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
✳ उक्त कार्यवाही में निरीक्षक राजेश साहू, सउनि अश्वनी यदु, आरक्षक कमल किशोर यादव का कार्य सराहनीय रहा।