जिला प्रेस क्लब की हुई बैठक संतोष साहू अध्यक्ष तो राहुल भूतड़ा को पुनः महासचिव बनाया गया ,,,पत्रकारो के हर समस्या पर साथ खड़े रहेगा जिला प्रेस क्लब
प्रेमचंद
जिला प्रेस क्लब की हुई बैठक संतोष साहू अध्यक्ष तो राहुल भूतड़ा को पुनः महासचिव बनाया गया ,,,पत्रकारो के हर समस्या पर साथ खड़े रहेगा जिला प्रेस क्लब
बालोद-जिला प्रेस क्लब की बैठक बुधवार को स्थानीय अन्नपूर्णा रेस्टोरेंट पर आयोजित की गई। जिसमे जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी पर विचार विमर्श किया। बैठक के दौरान संतोष साहू को दूसरी बार अध्यक्ष पद के लिए प्रस्ताव आया जिस पर उपस्थित पत्रकारो द्वारा सहमति जताई गई। वही राहुल भूतड़ा को पत्रकारों की सहमति से महासचिव बनाया गया। तीन साल के लिए जिला प्रेस क्लब के कार्यकारणी यथावत एव विस्तार करने का निर्णय लिया गया । इस बैठक में जिले के तमाम पत्रकार उपस्थित हुए जहां वर्तमान पत्रकारिता के विषयों पर चर्चा हुई व पत्रकारों में एकता बनाने और उन्हें होने वाली समस्याओं पर चर्चा हुई। इतना ही नहीं पत्रकारों हर समस्या पर उनके साथ खड़े होने की बात कही गई ,,,जिला प्रेस क्लब के किसी भी सदस्य का अपमान बर्दास्त नहीं किया जाएगा ,,,,इस दौरान पत्रकारो के लिए जमीन आबंटन करने , भवन बनाने ,पत्रकारों का पंजीयन सहित तमाम विषयों पर चर्चा की गई । जिसका पत्रकारों ने समर्थन किया।वही रायपुर दुर्ग, राजनादगांव,भिलाई के प्रेस क्लब के अध्यक्ष व महासचिव को आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल करने का प्रस्ताव लिया गया है।इस अवसर पर जिला प्रेस क्लब के अध्यक्ष संतोष साहू व महासचिव राहुल भूतड़ा ने उपस्थित सभी पत्रकार साथियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि बिना वाद विवाद से तीन साल का कार्यालय पूर्ण हुआ। साथ ही प्रेस क्लब के लिए भूमि व भवन निर्माण व जिले भर के पत्रकारों के लिए ठहरने के लिए भवन बनाने की बाते कही।उन्होंने पत्रकार भवन की जमीन के लिए मुख्यमंत्री से मुलाकात कर जमीन आबंटन करने की मांग किया जाएगा। इस दौरान अन्य मूलभूत आवश्यकताओं के लिए ठोस प्रयास किए जाएंगे। वही क्लब में अगर कोई साथी शामिल होना चाहता है तो वो आवेदन दे सकता है ,,,,वरिष्ठ पत्रकार हरबंश अरोरा ने जिले में सभी पत्रकारों के लिए पत्रकार भवन बनाने का समर्थन करते हुए स्वागत किया है ।उन्होंने जिला प्रेसक्लब को हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया।उन्होंने कहा कि कोई अखबार या पत्रकार कोई छोटा बड़ा नहीं होता समाचार बड़ा होता है।श्री अरोरा ने अध्यक्ष व महासचिव के तीन साल के कार्यकाल का जमकर तारीफ किया।वरिष्ठ पत्रकार मोहनदास मानिकपुरी ने कहा कि हम पत्रकार साथियों के लिए पत्रकार भवन बनाने के लिए लक्ष्य लेकर कार्य करना चाहिए है।उन्होंने दूसरे दायित्व के लिए अध्यक्ष और महासचिव को बधाई दी है।इस दौरान प्रमुख रूप से विशेष आमंत्रित हरबंश अरोरा,अध्यक्ष संतोष साहू,महा सचिव राहुल भूतड़ा, मोहनदास मानिकपुरी, रवि भूतड़ा ,,,मंजू शर्मा, विवेक वैष्णव ,,अरुण उपाध्याय, संजय दुबे, बलराम गुप्ता, अफजल रिजवी, सतीश रजक,शंकर साहू,संजय सोनी,फुरकान खान, नरेश श्रीवास्तव, किशोर साहू, विकास साहू, सुप्रीत शर्मा, जगन्नाथ साहू, चिमन पटेल,राजेश साहू, अनीस राजपूत,,,आरके देवांगन, परसराम साहू, लक्ष्मीकांत बसोड, विकास जोसी ,,,राजेश सोनी, करण सोनी ,राकेश द्विवेदी , जागेश्वर सिन्हा,ऋषि सिन्हा आदि प्रमुख विभिन्न संस्थान के संपादक और ब्यूरो चीफ मौजूद रहे